बाढ़ पीड़ितों के लिए बिहार सरकार का बड़ा ऐलान, 8 लाख से अधिक परिवारों के खाते में आएगी आर्थिक मदद, जानें कितने रुपये मिलेंगे

शशि भूषण कुमार

15 Sep 2026 (अपडेटेड: Sep 15 2026 11:13 AM)

Bihar Flood News: बिहार के 15 जिलों के बाढ़ पीड़ितों के लिए बड़ी राहत! सरकार DBT के जरिए 8.27 लाख परिवारों के बैंक खातों में 7-7 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भेज रही है. पूरी रिपोर्ट पढ़ें.

NewsTak
Google CTA

Bihar Flood Relief: बिहार में बाढ़ पीड़ितों के लिए बड़ी खबर समाने आई है. दरअसल प्रदेश सरकार मंगलवार यानी आज बाढ़ प्रभावित परिवारों के बैंक खातों में 7-7 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि ट्रांसफर करने जा रही है. सरकार यह मदद डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए सीधे प्रभावितों के खातों में भेजेगी. इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रहेगी और बिना किसी बिचौलिए के पाई-पाई सीधे पीड़ित परिवार तक पहुंचेगी.

Read more!

आंकड़ों में समझें राहत पैकेज

  • कुल बजट: ₹579.23 करोड़
  • लाभार्थी परिवार: 8,27,472 परिवार
  • प्रति परिवार राशि: ₹7,000 (सीधे बैंक खाते में)
  • कुल प्रभावित आबादी: लगभग 49.36 लाख लोग

क्यों पड़ी इस मदद की जरूरत?

बिहार में इस महीने (सितंबर) में अब तक 108.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से लगभग 20% अधिक है. लगातार बारिश के चलते गंगा, गंडक, कोसी और पुनपुन जैसी प्रमुख नदियां उफान पर आ गईं. पानी रिहायशी इलाकों और घरों तक पहुंच गया, जिससे लाखों लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी अस्त-व्यस्त हो गई. खाने-पीने से लेकर रहने तक का संकट खड़ा हो गया. ऐसे में सरकार द्वारा भेजी जा रही यह ₹7,000 की राशि परिवारों को दोबारा सामान्य स्थिति में लौटने और जरूरी सामान जुटाने में काफी मदद करेगी.

इन 15 जिलों के 88 प्रखंडों में तबाही

आपदा प्रबंधन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य के 15 जिलों के 88 प्रखंडों की 575 ग्राम पंचायतें इस बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुई हैं.

प्रभावित जिलों की सूची:

  • पटना
  • भोजपुर
  • सारण
  • वैशाली
  • भागलपुर
  • बेगूसराय
  • बक्सर
  • समस्तीपुर
  • मुंगेर
  • कटिहार
  • लखीसराय
  • खगड़िया
  • पूर्णिया
  • मधेपुरा
  • अरवल

नदियों का जलस्तर घटने लगा, पर खतरा अभी टला नहीं

राहत की बात यह है कि अब ज्यादातर प्रमुख नदियों का जलस्तर धीरे-धीरे नीचे आ रहा है. हालांकि, कुछ नदियां अब भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जिससे निचले इलाकों में पानी भरा हुआ है. प्रशासन की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में लगातार राहत और बचाव

तेजस राजधानी के AC-2 कोच में गांजे की तस्करी, गया जंक्शन पर 15.8 किलो गांजा बरामद, युवती गिरफ्तार