'देखो गाइस पुल में दरार है...' पुल की लापरवाही दिखाते-दिखाते सीधे में गहरे गड्ढे में गिरा फोन, फिर युवक खुद ही बन गया कंटेंट, देखें वीडियो

Gopalganj Pul Viral Video: बिहार के गोपालगंज में सिस्टम की पोल खोलने निकले एक युवक के साथ लाइव कैमरे पर ऐसा हैरान करने वाला कांड हो गया, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. ₹549 करोड़ के जादूपुर-मंगलपुर पुल की भयानक दरार दिखाते-दिखाते युवक का कीमती स्मार्टफोन सीधे उसी गहरे गड्ढे में जा समाया, जिसके बाद का नजारा वायरल है.

पुल में घुसा रहा था ईंट और अचानक हाथ से छूट गया मोबाइल
पुल में घुसा रहा था ईंट और अचानक हाथ से छूट गया मोबाइल

सुनील कुमार तिवारी

follow google news

Bihar Bridge Crack Viral Video: कभी-कभी दूसरों की पोल खोलने निकले लोग खुद ही सोशल मीडिया पर वायरल कंटेंट बन जाते हैं। बिहार के गोपालगंज से सामने आया ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। यहां एक युवक पुल की बदहाली और कथित भ्रष्टाचार को उजागर करने के इरादे से वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। लेकिन कैमरे के सामने ही अगले ही पल उसके साथ एक ऐसी घटना घटित हो गई कि जिसने भी ये वीडियो देखा वो अपनी हंसी नहीं राेक पाया. क्या है पूरा मामला चलिए जानते हैं इस खबर में...

Read more!

"देखो गाइस..." बोलते ही हो गया कांड!

दरअसल, यह पूरा मामला गोपालगंज के जादूपुर-मंगलपुर महासेतु का है. यह पुल मोतिहारी, अरेराज, पहाड़पुर और बेतिया को नौतन के रास्ते सीधे गोपालगंज और सीवान से जोड़ता है. इस पुल में बीचों-बीच करीब 3 से 4 इंच की एक बड़ी और डरावनी दरार (गैप) आ गई है. इसी खतरनाक दरार को कैमरे पर लाइव दिखाकर सिस्टम को कोसने के लिए एक युवक वहां पहुंचा. युवक ने जैसे ही कैमरे के सामने बेहद गंभीर आवाज में बोलना शुरू किया, "देखो गाइस पुल में दरार है..." और क्लोजअप शॉट देने के लिए पुल के गैप में ईंट घुसाने की कोशिश की, वैसे ही उसका हाथ फिसला और उसका कीमती स्मार्टफोन सीधे पुल के उस गहरे और खतरनाक अंधेरे छेद में जा गिरा.

एक सेकंड में बदला पूरा सीन

मोबाइल गिरते ही वहां का पूरा माहौल एक झटके में बदल गया. जो युवक कुछ सेकंड पहले तक बिहार सरकार की खराब इंजीनियरिंग और भ्रष्टाचार पर लंबी-चौड़ी रिपोर्टिंग कर रहा था, वह अचानक हक्का-बक्का रह गया. कैमरे में रिकॉर्ड हुई उसकी आवाज में अचानक घबराहट साफ सुनी जा सकती है. आसपास खड़े लोग चिल्लाने लगे, "अबे जात... मिली मोबाइल? नीचे से जाए के परी!" जो वीडियो सिस्टम की पोल खोलने के लिए बन रहा था, उसका पूरा फोकस इस बात पर आ गया कि 'अब मोबाइल कैसे निकलेगा?'

₹549 करोड़ का पुल और 10 साल में यह हाल?

स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस विशालकाय पुल का निर्माण करीब 549 करोड़ रुपये की भारी-भरकम लागत से हुआ था और साल 2016 में इसका भव्य उद्घाटन किया गया था. लेकिन महज 10 साल के भीतर ही इस पुल का 3 से 4 इंच खिसक जाना और इसमें इतनी बड़ी दरारें आना इसकी निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े करता है. हालांकि, इस बेहद गंभीर मुद्दे के बीच इंटरनेट पर लोग इस मजेदार हादसे के मजे ले रहे हैं. गनीमत यह रही कि बाद में काफी मशक्कत के बाद मोबाइल को पुल के नीचे से बरामद कर लिया गया, लेकिन तब तक युवक का यह 'लाइव कांड' सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल चुका था. लोग अब इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं कि, "भ्रष्टाचार की जांच तो बाद में होगी, पहले यह बताओ भाई का फोन चालू है या गया!"

यह भी पढ़ें: 'हमसे बहुत डांट खाया...' ये बाेलते हुए भावुक हुए वैभव सूर्यवंशी के पिता, सुनाई सफलता के पीछे छिपी संघर्ष की कहानी

    follow google news