बिहार में आगामी MLC चुनाव को लेकर राज्य के सियासी गलियारों में हलचल तेज है. MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री ने इसे दिलचस्प बना दिया है और मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है. NDA गठबंधन के तहत बिहार में 4 सीटों पर बीजेपी और 4 सीटों पर जदयू चुनाव लड़ रही है. इसी बीच भारतीय जनता पार्टी(BJP) ने भी अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. बीजेपी ने पटना शिक्षक, कोशी स्नातक, दरभंगा स्नातक और तिरहुत शिक्षक सीट पर अपने उम्मीदवार उतारे है.
ADVERTISEMENT
कौन कहां से बना उम्मीदवार?
विधान परिषद यानी MLC चुनाव के लिए बीजेपी ने 4 सीटों पर इन्हें उम्मीदवार बनाया है:
- पटना शिक्षक- नवल किशोर यादव
- तिरहुत शिक्षक- डॉ. एन.के यादव
- कोशी स्नातक- सर्वेश कुमार
- दरभंगा स्नातक- नरेंद्र प्रसाद सिंह
जदयू ने पहले ही उतारे उम्मीदवार
जदयू ने पहले ही MLC चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. पार्टी ने पटना स्नातक सीट से नीरज कुमार को उम्मीदवार बनाया है. वहीं तिरहुत स्नातक से अभिषेक झा, सारण शिक्षक से आनंद पुष्कर और दरभंगा शिक्षक से घनश्याम राय को मैदान में उतारा है.
चुनाव का शेड्यूल
बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए 29 सितंबर से नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू होगी, जो कि 6 अक्टूबर तक चलेगी. इसके बाद 23 अक्तूबर को 8 सीटों के लिए वोटिंग होगी और फिर 27 अक्तूबर को वोटों की गिनती के बाद परिणाम सामने आ सकते है. इस चुनाव को लेकर राज्य की सियासी गलियारों में चर्चाएं काफी तेज है और हर दल अपने स्तर पर तैयारियों में जुट गई है.
Bihar MLC Election: 8 सीटों के लिए चुनाव की घोषणा, 23 अक्टूबर को मतदान, 27 को आएंगे नतीजे
ADVERTISEMENT


