Bihar Monsoon Update: बिहार में 19 जून को फिर होगी झमाझम बारिश, बांका-भागलपुर समेत 14 जिलों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट!

Bihar Monsoon Update: बिहार में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय होता नजर आ रहा है. 19 जून को राज्य के कई जिलों में झमाझम बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना जताई गई है. IMD ने बांका, भागलपुर, बेगूसराय, मुंगेर समेत 14 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है. जानिए किन इलाकों में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम.

Bihar Monsoon Update
Bihar Monsoon Update

न्यूज तक डेस्क

follow google news

बिहार में मानसून की गतिविधियां धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही हैं और इसका असर अब राज्य के मौसम में साफ दिखाई देने लगा है. पिछले कुछ दिनों से कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. इसी बीच मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है जिसके मुताबिक, 19 जून के लिए राज्य के कई जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात, तेज हवाओं और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. खासकर दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व बिहार के कुछ जिलों में मौसम ज्यादा सक्रिय रहने का अनुमान है. साथ ही कुछ जगहों पर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. विस्तार से जानिए मौसम का पूरा अपडेट.

Read more!

19 जून को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार 19 जून को राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम बदला हुआ रहेगा. दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है और कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. कुछ स्थानों पर तेज हवाएं 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं. बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है.

किन जिलों में भारी बारिश की संभावना है?

मौसम विभाग ने बेगूसराय, लखीसराय और मुंगेर जिलों में भारी बारिश के साथ मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की है. इन जिलों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिनकी गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

इसके अलावा बांका, भागलपुर, गया, जहानाबाद, जमुई, खगड़िया, नालंदा, नवादा, पटना और शेखपुरा जिलों में भी गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं.

वहीं समस्तीपुर जिले के लिए 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ भारी बारिश और वज्रपात का विशेष अलर्ट जारी किया गया है.

तापमान का क्या रहेगा हाल?

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम और उत्तर-मध्य बिहार के जिलों में अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य बिहार के जिलों में अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. रात के समय न्यूनतम तापमान 26 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के सात दिवसीय पूर्वानुमान के अनुसार 20 जून से 24 जून के बीच भी बिहार के विभिन्न हिस्सों में बारिश, मेघगर्जन और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहेगा. खासकर उत्तर और पूर्वी बिहार के जिलों में मौसम अधिक सक्रिय रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में तापमान में भी धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जा सकती है.

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि मेघगर्जन और वज्रपात के दौरान खुले स्थानों पर न रहें और तुरंत किसी पक्के भवन में शरण लें. पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचें. तेज हवाओं के दौरान कच्चे मकान, टिन शेड और अस्थायी संरचनाओं को नुकसान पहुंच सकता है. भारी बारिश वाले क्षेत्रों में निचले इलाकों में जलजमाव और नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी की स्थिति बन सकती है. अचानक बाढ़ की आशंका वाले क्षेत्रों से दूर रहने की भी सलाह दी गई है.

'मेरे बेटे की शादी नहीं हुई...', 21 लाख का चेक लेकर गई कथित पत्नी तो शहीद शुभम कुमार के पिता ने बताई हैरान करने वाली बात!

    follow google news