बिहार में मानसून की गतिविधियां लगातार मजबूत हो रही हैं और इसका असर राज्य के कई जिलों में देखने को मिल रहा है. बीते कुछ दिनों तक जहां राज्य के कुछ इलाकों में धूप और बारिश से लोग परेशान थे, अब वहीं मौसम धीरे-धीरे पलट रहा है. इसी बीच मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है, जिसके मुताबिक 13 जून को राज्य के कई हिस्सों में बारिश, मेघगर्जन और तेज हवाएं चलने की संभावना है. खासकर सीमांचल और पूर्वी बिहार के कुछ जिलों में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है. लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है. विस्तार से जानिए मौसम का पूरा अपडेट.
ADVERTISEMENT
13 जून को कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार 13 जून को बिहार के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और कई जिलों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. उत्तर-पूर्व बिहार और दक्षिण-पूर्व बिहार के कुछ क्षेत्रों में कई स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है, जबकि अन्य क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है. दक्षिणी और उत्तर-पश्चिमी जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं उत्तर-मध्य और उत्तर-पूर्व बिहार के कुछ हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है.
किन जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट?
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पूर्व बिहार में सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा और सहरसा में कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. वहीं दक्षिण-पूर्व बिहार के भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया जिलों में भी वर्षा की गतिविधियां सक्रिय रह सकती हैं.
इसके अलावा उत्तर-पश्चिम बिहार के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण, उत्तर-मध्य बिहार के मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, समस्तीपुर और मधुबनी, दक्षिण-मध्य बिहार के पटना, नालंदा, जहानाबाद, नवादा, गया, लखीसराय, शेखपुरा और बेगूसराय तथा दक्षिण-पश्चिम बिहार के रोहतास, कैमूर (भभुआ), भोजपुर, बक्सर, अरवल और औरंगाबाद के एक-दो स्थानों पर भी बारिश और मेघगर्जन की संभावना बनी हुई है.
आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 से 4 दिनों तक राज्य के तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. 14 जून से 18 जून के बीच भी राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात की गतिविधियां जारी रह सकती हैं. उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व बिहार में लगातार बारिश की संभावना बनी हुई है. वहीं दक्षिण-पश्चिम बिहार के कुछ हिस्सों में 14 जून को मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है.
मानसून की स्थिति
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून बिहार के कई हिस्सों में आगे बढ़ चुका है और अगले दो से तीन दिनों में इसके और अधिक क्षेत्रों में सक्रिय होने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं. इसी कारण आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं.
MLC बनने के बाद अब मंत्री बनेंगे पवन सिंह? समझिए BJP का पूरा सियासी समीकरण
ADVERTISEMENT


