Bihar Monsoon Update: 1 जुलाई को बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने इन जिलों में जारी की तेज हवाओं के साथ बिजली चमकने की चेतावनी

Bihar Weather Update: बिहार में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है. मौसम विभाग ने 1 जुलाई को कई जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश, तेज हवाएं और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है. कई जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. जानिए किन जिलों में सबसे ज्यादा असर देखने को मिलेगा.

बिहार में मौसम ने ली करवट.
बिहार में मौसम ने ली करवट.

सैय्यद अलमदार हुसैन रिजवी

follow google news

Bihar Monsoon Update: बिहार में मानसून के एक्टिव होने से अब मौसम का मिजाज बदलने लगा है. प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिल रही है. इस बीच अब मौसम विभाग ने 1 जुलाई 2026 को लेकर मौसम का ताजा बुलेटिन जारी किया है. इसके अनुसार सूबे में पूर्वी बिहार के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन और मानसून की मजबूत स्थिति के कारण अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम सुहावना बना रहेगा. इसके साथ ही 1 जुलाई के लिए मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों में येलो तो कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में भारी वर्षा के साथ 40-50 कि.मी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का संभावना है.

Read more!

बिहार में 1 जुलाई को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार बिहार में 1 जुलाई को मानसून पूरी तरह मेहरबान रहने वाला है. यहां उत्तर-पश्चिम बिहार (जैसे पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण) और उत्तर-मध्य बिहार (जैसे मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी) के अधिकतर इलाकों में मध्यम से लेकर भारी बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा, दक्षिण बिहार के जिलों (जैसे पटना, गया, नालंदा, नवादा, रोहतास, भभुआ, भोजपुर, बक्सर) और पूर्वी हिस्सों में भी अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश की स्थिति बनी रहेगी. इसके लिए मौसम विभाग ने कई जिलों में येलो और कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

1 जुलाई को इन जिलों में जारी किया गया अलर्ट 

मौसम विभाग ने 1 जुलाई को बिहार के कई जिलों के लिए भारी से अत्यधिक भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है. विभाग के मुताबिक, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, कटिहार और पश्चिमी चंपारण जिलों में मेघ गर्जन और बिजली चमकने के साथ अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है. यहां 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इसके साथ ही, शिवहर और सीतामढ़ी जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है. वहीं दरभंगा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, सारण, सीवान और वैशाली जिलों में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है. दक्षिण-पूर्वी बिहार के बांका, भागलपुर और पूर्णिया जिलों में भी भारी बारिश और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है.

आने वाले दिनों में बिहार के मौसम का हाल

आने वाले दिनों में भी बिहार के लोगों को बारिश से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. 2 जुलाई को पश्चिमी चंपारण, कटिहार, मधुबनी, पूर्णिया और सीतामढ़ी जिलों में भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. इसके बाद 3 जुलाई को भभुआ, रोहतास, पूर्वी चंपारण, जमुई और पश्चिमी चंपारण में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. वहीं, अरवल, औरंगाबाद, भोजपुर और बक्सर जैसे दक्षिण-मध्य जिलों में तेज हवाओं के साथ पानी बरसने के आसार हैं. 4 से 6 जुलाई के बीच उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम बिहार के जिलों (गोपालगंज, सारण, सीवान, वैशाली, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, समस्तीपुर आदि) में मौसम मुख्य रूप से मेघ गर्जन और हल्की से मध्यम बारिश वाला बना रहेगा, जिससे जुलाई के पहले हफ्ते में पूरे बिहार में मानसून पूरी तरह सक्रिय दिखेगा.

यह भी पढ़ें: TET पेपर लीक मास्टरमाइंड...... की पत्नी सुमन गिरफ्तार, करोड़ों की संपत्ति का पता चला

    follow google news