आप जब भी सोशल मीडिया चलाते होंगे तो आपको वायरल वीडियो दिख ही जाता होगा, जहां कोई एक्शन, स्टंट या फिर कोई कुछ अटपटा करते रहता है. इसी बीच बिहार से भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है, जो कि इन सब से परे है. मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के मैठी चौक से सामने आए इस वीडियो में एक अधेड़ उम्र का बुजुर्ग डीजे ट्रॉली पर लगी डांसर की खूबसूरत तस्वीरों को बेसब्री से चूमते हुए नजर आ रहा है. विस्तार से जानिए पूरी बात.
ADVERTISEMENT
शादी समारोह के लिए मंगाया गया था DJ
मिली जानकारी के मुताबिक इलाके में एक शादी समारोह था, तो गाने-बजाने के लिए डीजे ट्रॉली मंगवाया गया था. डीजे ट्राली पर डांसरों की खूबसूरतों तस्वीरें लगी हुई थी. जैसे ही एक अधेड़ उम्र के बुजुर्ग ने इन तस्वीरों को देखा, तो वह खुद को रोक नहीं पाया और डीजे ट्रॉली के पास पहुंच गया. उसने वहां पहुंचते ही डांसरों की तस्वीरों को चूमना शुरू कर दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.
वायरल वीडियो में क्या-कुछ दिखा?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे 23 सेकेंड के वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, वहां एक डीजे ट्राली खड़ी है जिसपर डांसरों की खूबसूरत तस्वीरें लगी हुई है. तभी वहां एक बुजुर्ग पहुंचता है और वह एक तस्वीर को चूमने लगता है. फिर बुजुर्ग को वहां एक व्यक्ति उकसाता है और दूसरे फोटो की ओर इशारा करता है. तभी बुजुर्ग दूसरी तस्वीर की ओर आता है और फिर से वहीं हरकत दोहराने लगता है. इस पूरी घटना को वहां मौजूद किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो कि अब वायरल हो रही है.
इस घटना में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जब बुजुर्ग यह हरकत कर रहा था, तब वहां पर छोटे बच्चे और बच्चियां भी मौजूद थे. लेकिन बुजुर्ग को अपनी सनक के आगे कुछ भी दिखाई नहीं दिया और उसने यह घिनौनी हरकत कर डाली.
ADVERTISEMENT


