Bihar New CM: खत्म हुआ इंतजार! बिहार को इस तारीख को मिलेगा नया मुख्यमंत्री, मनोज तिवारी ने कर दिया बड़ा खुलासा

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने खुलासा किया है कि बिहार के अगले मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा 10 अप्रैल को होगी. नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने और मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद बीजेपी पहली बार बिहार में अपना मुख्यमंत्री बनाने जा रही है.

 नीतीश कुमार ने MLC सदस्य के पद से दिया इस्तीफा
नीतीश कुमार ने MLC सदस्य के पद से दिया इस्तीफा

रोहित कुमार सिंह

follow google news

बिहार की सियासत में पिछले कई हफ्तों से चल रहा सस्पेंस अब खत्म होने की कगार पर है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उत्तराधिकारी को लेकर लग रहे कयासों के बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से एक बेहद अहम तारीख सामने आई है. बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने बिहार के अगले मुख्यमंत्री के ऐलान को लेकर एक बड़ा बयान दिया है, जिससे राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है.

Read more!

10 अप्रैल को खुलेगी 'पर्ची'

सासाराम (रोहतास) में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब पत्रकारों ने मनोज तिवारी से बिहार के अगले मुख्यमंत्री के नाम और तारीख को लेकर सवाल पूछा, तो उन्होंने बिना घुमा-फिराए एक सटीक तारीख बता दी. मनोज तिवारी ने कहा, "10 अप्रैल का इंतजार कीजिए, 10 अप्रैल को सब कुछ पता चल जाएगा." उनके इस बयान के बाद यह माना जा रहा है कि बीजेपी ने लगभग अपना चेहरा तय कर लिया है और 10 तारीख को ही आधिकारिक घोषणा हो सकती है.

नीतीश कुमार का अगला कदम क्या?

नीतीश कुमार पहले ही बिहार विधान परिषद (MLC) की सदस्यता से इस्तीफा दे चुके हैं और वे राज्यसभा के लिए चुने गए हैं. अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि वे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा कब देंगे. चर्चा है कि 10 अप्रैल को नीतीश कुमार दिल्ली में राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ ले सकते हैं. मनोज तिवारी के बयान को आधार मानें तो शपथ ग्रहण से ठीक पहले या उसी दिन बिहार में नए मुख्यमंत्री के नाम का खुलासा हो सकता है.

रेस में कौन-कौन से नाम?

बिहार के इतिहास में यह पहली बार होगा जब बीजेपी का अपना मुख्यमंत्री राज्य की कमान संभालेगा. मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए कई दिग्गजों के नाम रेस में चल रहे हैं:

  • सम्राट चौधरी (प्रदेश अध्यक्ष और वर्तमान डिप्टी सीएम)
  • नित्यानंद राय (केंद्रीय गृह राज्य मंत्री)
  • दिलीप जायसवाल
  • संजीव चौरसिया
  • प्रेम कुमार

इनमें से किसके नाम की पर्ची खुलेगी, इसका फैसला 10 अप्रैल को होना तय माना जा रहा है.

नीतीश की तारीफ में पढ़े कसीदे

मनोज तिवारी ने नीतीश कुमार के कार्यकाल की जमकर प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने पिछले 20-22 वर्षों में बिहार की तस्वीर बदल दी है. उन्होंने नीतीश कुमार को अपना 'बड़ा भाई' बताते हुए कहा कि वे हमारे नेता थे, हैं और हमेशा रहेंगे.

ये भी पढ़ें: Exclusive: जिस महिला के साथ सरेआम रेप की कोशिश कर वायरल किया वीडियो, उसने खुद बताई पूरी

    follow google news