बिहार के लिए कल यानी 14 अप्रैल का दिन काफी अहम है, क्योंकि कल राज्य में कई सारी घटनाक्रम होगी जिसपर सबकी निगाहें टिकी हुई है. माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल अपने पद से इस्तीफा दे सकते है, लेकिन उससे पहले कई बैठकों के दौर की जानकारी भी सामने आई है.
ADVERTISEMENT
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नई सरकार के शपथ ग्रहण के लिए तैयारियां शुरू हो गई है और 15 तारीख को लोकभवन में शपथ-ग्रहण का कार्यक्रम आयोजित किया जा सकता है. इसके साथ ही नई सरकार में पार्टी वाइज मंत्रियों की संख्या में बड़ा फेर-बदल होने की पूरी संभावना है. सूत्रों की मानें तो जेडीयू से और नए चेहरे मंत्री पद के लिए जा सकते है. इसके साथ ही बीजेपी में यह नंबर कम हो सकते है. विस्तार से जानिए पूरी कहानी.
मंत्रियों की संख्या में हेरफेर!
नई सरकार के गठन के साथ बिहार में मुख्यमंत्री, डिप्टी सीएम के साथ कई बड़े बदलाव और हेरफेर देखने को मिल सकते है. इन्हीं हेरफेर में एक है मंत्रियों की संख्या. सूत्रों के मुताबिक नई सरकार में जदयू कोटे से मंत्रियों की संख्या बढ़ जाएगी. मौजूदा कैबिनेट में जदयू से नीतीश कुमार के अलावा कुल 8 मंत्री है, लेकिन नई कैबिनेट में 4-5 नए मंत्री और बन सकते है. इस बार कुछ विधायकों को पहली बार मंत्री बनाया जा सकता है. मिथिलांचल के साथ-साथ शाहाबाद के इलाके से भी जदयू नए मंत्री बन सकती है. इसके मुताबिक बीजेपी के कोटे से मंत्रियों की संख्या कम हो जाएगी.
आपको बता दें कि मौजूदा कैबिनेट में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित कुल 26 मंत्री है. इसमें जदयू से सीएम के अलावा 8 मंत्री, बीजेपी से दो डिप्टी-सीएम सहित 13 मंत्री, एलजेपीआर(चिराग पासवान) से 2 मंत्री और हम-आरएलएम से 1-1 मंत्री है.
पहले बीजेपी की बैठक, फिर NDA की
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बीजेपी ने कल यानी 14 अप्रैल को 2 बजे बैठक बुलाई है. यह बैठक प्रदेश बीजेपी कार्यालय में होगी और इसमें केंद्रीय पर्यवेक्षक शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहेंगे. कहा जा रहा है कि इसी बैठक में बीजेपी अपने विधायक दल का नेता चुनेगी. इस बैठक के बाद शाम 4 बजे के करीब NDA विधानमंडल दल की बैठक होगी और फिर NDA के विधायक विधायक दल का नेता चुनेंगे और इसी के साथ नए मुख्यमंत्री का नाम भी फाइनल हो जाएगा.
शपथ ग्रहण को लेकर तैयारियां तेज
इसी बीच शपथ ग्रहण की तैयारियों को लेकर भी बड़ी जानकारी सामने आई है. बताया जा रहा है कि 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे पटना के लोकभव में बिहार में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा. इस बड़े आयोजन के लिए तैयारियां अपने अंतिम चरण में है. आपको बता दें कि लोकभवन बिहार सरकार का एक बड़ा सरकारी भवन है, जहां पर बड़े-बड़े कार्यक्रम होते है.
क्या सम्राट चौधरी को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी?
शपथ ग्रहण की तैयारियों के बीच एक बार फिर सम्राट चौधरी का नाम फिर से उछल कर सामने आया है. सूत्रों के मुताबिक लोकभवन के अधिकारियों ने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को शपथ ग्रहण समारोह को लेकर हो रही तैयारियों की जानकारी दी है. इसके बाद से कयास लगाए जाने लगे है कि सम्राट चौधरी को सरकार में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है.
ADVERTISEMENT


