पटना: आरजेडी नेता और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव एक बार फिर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं. इस बार उन्होंने अपने खिलाफ रची जा रही एक कथित साजिश का पर्दाफाश करने का दावा किया है. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तेज प्रताप यादव ने साफ कहा कि उन्हें झूठे मामलों और अफवाहों में फंसाने की कोशिश की जा रही है.
ADVERTISEMENT
कौन है आकाश गुर्जर और आकाश भाटी?
तेज प्रताप यादव ने बातचीत के दौरान दो नामों आकाश गुर्जर और आकाश भाटी का जिक्र करते हुए गंभीर सवाल उठाए. उन्होंने पूछा कि आखिर ये लोग कौन हैं और इनका संबंध अनुष्का यादव नाम की लड़की से क्या है? तेज प्रताप ने दावा किया कि आकाश गुर्जर गोला रोड में रहता है और मीडिया को इसकी जांच करनी चाहिए कि वह अनुष्का के फ्लैट पर क्यों जाता था.
सुनील सिंह और मुकेश रोशन पर साधा निशाना
तेज प्रताप ने अपनी ही पार्टी के कुछ नेताओं और करीबियों पर सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि 'आकाश भाटी और आकाश गुर्जर कौन हैं, यह या तो मुकेश रोशन बताएंगे या सुनील सिंह. इतना ही नहीं तेज प्रतार यादव ने आरोप लगाया कि जब भी वह कोई बड़ा कार्यक्रम करते हैं तो कुछ 'जयचंदों' को यह रास नहीं आता और वे उनके खिलाफ साजिश रचना शुरू कर देते हैं.
कोर्ट जाएंगे और पीएम मोदी से भी मिलेंगे
अपने खिलाफ उड़ रही अफवाहों से नाराज तेज प्रताप ने कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि वह इस मामले को लेकर दिल्ली जाएंगे, कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे और जरूरत पड़ी तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे. उन्होंने खगड़िया के एक व्यक्ति का भी जिक्र किया जो उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर अफवाहें फैला रहा है.
तेज प्रताप यादव ने स्पष्ट किया कि उनका इन विवादों से कोई लेना-देना नहीं है और उनके परिवार की छवि को धूमिल करने के लिए यह सब किया जा रहा है.
क्या है पूरा मामला
दअसल लालू यादव के बेटे तेज प्रताप के साथ तस्वीर वायरल होने के बाद सुर्खियों में आईं अनुष्का यादव कुछ दिन पहले ही मां बन गई हैं. जिसके बाज तेज प्रताप का नाम उस बच्चे के साथ जोड़ा जा रहा है, लेकिन तेज प्रताप ने इस खबर को पूरी तरह झूठा बताते हुए कहा कि उनका अनुष्का या उसके बच्चे से किसी भी तरह का कोई रिश्ता नहीं है. तेज प्रताप यादव ने 5 लोगों को ‘जयचंद' बताते हुए दावा किया कि उन्हें बर्बाद करने और फंसाने के लिए यह साजिश रची जा रही है.
ये भी पढ़ें: 'हमारा दौर आएगा'...RJD की कमान संभालते ही तेजस्वी यादव का शक्ति प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं के बीच किया बड़ा
ADVERTISEMENT

