बिहार की राजनीति से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे और राज्य में सत्ता के नए समीकरणों को लेकर तस्वीर काफी हद तक साफ होती दिख रही है. सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, नीतीश कुमार जल्द ही मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ सकते हैं और उनकी जगह भाजपा का मुख्यमंत्री पद पर दावा मजबूत हो गया है. लेकिन नीतीश कुमार जाते-जाते अपनी पार्टी से ही 2 डिप्टी सीएम बनवा सकते है. इसके अलावा गृह विभाग BJP के पास आ सकता है. आइए विस्तार से समझते है इस पूरी कहानी को.
ADVERTISEMENT
नीतीश के इस्तीफे की तारीख आई सामने!
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फिलहाल सीमांचल और कोसी के दौरे पर हैं. उनकी यह यात्रा 26 मार्च तक चलने वाली है. खबर है कि यात्रा समाप्त होने के कुछ दिनों बाद, यानी 8 या 9 अप्रैल को नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं. इसके बाद वे राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ लेंगे, जिसके लिए उन्हें बिहार विधान परिषद की सदस्यता छोड़नी होगी.
JDU कोटे से होंगे दो डिप्टी सीएम
सत्ता के नए फॉर्मूले के तहत, जनता दल यूनाइटेड (JDU) कोटे से राज्य में दो उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चा है. इसमें एक नाम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का नाम सबसे आगे चल रहा है. साथ ही नीतीश कुमार के बेहद करीबी मंत्री विजय चौधरी का नाम दूसरे डिप्टी सीएम के रूप में चर्चा में है.
भाजपा के पास रहेगा गृह विभाग और मुख्यमंत्री पद
बिहार में अब भाजपा ड्राइविंग सीट पर नजर आ सकती है. जानकारी के अनुसार, गृह विभाग (Home Department) एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी के पास ही रहने वाला है. मुख्यमंत्री पद के लिए भाजपा की ओर से सम्राट चौधरी, संजीव चौरसिया, प्रेम कुमार और शाहनवाज हुसैन जैसे नाम रेस में शामिल हैं.
क्या है आगे की रणनीति?
नियमों के मुताबिक, नीतीश कुमार राज्यसभा सदस्य बनने के बाद भी मुख्यमंत्री पद पर बने रह सकते हैं, लेकिन सूत्रों का कहना है कि वे 8 या 9 अप्रैल को पद छोड़कर राज्य में नए नेतृत्व के लिए रास्ता साफ करेंगे. यह बदलाव न केवल JDU के भविष्य के लिहाज से बड़ा माना जा रहा है, बल्कि निशांत कुमार की सक्रिय राजनीति में एंट्री के रूप में भी देखा जा रहा है.
यहां देखें वीडियो
बिहार में मची सियासी हलचल! नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने से पहले RJD विधायक ने दिया बड़ा 'ऑफर'
ADVERTISEMENT


