'शराब कंपनियों से फंडिंग, NGO के पैसे का इस्तेमाल'...BJP नेता संजय जायसवाल ने प्रशांत किशोर से पूछे 5 सवाल

अनिकेत कुमार

14 Sep 2025 (अपडेटेड: Sep 14 2025 6:57 PM)

 Bihar Elections 2025: बिहार में चुनाव से पहले नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. ताजा मामला BJP नेता संजय जायसवाल और प्रशांत किशोर के बीच है है. दोनों ने एक दूसरे पर कई गंभीर आराेप लगाए हैं.

संजय जैसवाल ने प्रशांत किशोर पर लगाए गंभीर आरोप!
संजय जैसवाल ने प्रशांत किशोर पर लगाए गंभीर आरोप!
Google CTA

Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप की जुबानी जंग तेज हैं. ताजा मामला प्रशांत किशोर और संजय जैसवाल के बीच में भिड़ंत का है. दरअसल, हाल ही में प्रशांत किशोर ने BJP के संजय जायसवाल पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे. इसके जवाब में संजय जायसवाल ने तीखा पलटवार करते हुए प्रशांत किशोर की पार्टी और उसकी फंडिंग को लेकर सवाल उठाए हैं. उन्होंने से 5 सवाल पूछे हैं.

Read more!

प्रशांत किशोर पर लगाए गंभीर आरोप

प्रशांत किशोर के बयान पर संजय जायसवाल ने पलटवार करते हुए पार्टी के गठन को लेकर ही सवाल उठा दिया. संजय जायसवाल ने कहा, आपकी पार्टी तो पहले ही बन चुकी थी, फिर ड्रामा क्यों किया? इसके साथ ही उन्होंने प्रशांत किशोर की पार्टी की फंडिंग पर भी सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि "कहीं ऐसा तो नहीं है ये कांग्रेस के द्वारा पीछे से दी गई फंडिंग है कि तुम फूट डालो और मैं राज करूंगा." उन्हाेंने कहा कि "पीके मेरे साधारण से पांच सवालों का जवाब दे दें बस, अभी तो मैं ऑस्ट्रेलिया पहुंचा ही नहीं हूं."

संजय जायसवाल ने प्रशांत किशोर से पूछे ये 5 सवाल

  • पार्टी गठन का सच: आपकी पार्टी 2022 में बन चुकी थी, तो 2024 में दोबारा इसका नाटक करने की क्या जरूरत थी?
     
  • फाउंडर का चेहरा क्यों छुपा?: शरद कुमार मिश्रा और विजय साहू जैसे नाम पार्टी के फाउंडर बताए गए, लेकिन ये लोग सार्वजनिक रूप से सामने क्यों नहीं आते?
     
  • फंडिंग का स्रोत: क्या आपकी पार्टी को शराब कारोबारियों की कंपनी और दक्षिण भारत (तेलंगाना, तमिलनाडु, कर्नाटक) से ठेकेदारों की फंडिंग मिलती है?
     
  • NGO का पैसा राजनीति में?: NGO का पैसा आपकी राजनीतिक गतिविधियों और प्रचार में क्यों इस्तेमाल हो रहा है?
     
  • कांग्रेस से गुप्त समझौता?: क्या आपकी पूरी रणनीति कांग्रेस और महागठबंधन को फायदा पहुंचाने के लिए वोटों का बंटवारा करवाने की है?

यहां देखें संजय जायसवाल का वीडियो

 

ये भी पढ़ें: बिहार में सीट बंटवारे को लेकर जीतनराम मांझी का बड़ा बयान, NDA के सामने रखी बड़ी डिमांड!