Bihar Elections 2025: बिहार में सीट बंटवारे को लेकर जीतनराम मांझी का बड़ा बयान, NDA के सामने रखी बड़ी डिमांड!

बोधगया में जीतनराम मांझी ने NDA को चेतावनी दी है कि अगर आगमी विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी को सम्मानजनक सीटें नहीं मिली ताे वे अकेले ही चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि इस बार उनकी पार्टी को हर हाल में मान्यता प्राप्त दल बनना है.

ADVERTISEMENT

HAM नेता और केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी (फाइल फोटो)
HAM नेता और केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी (फाइल फोटो)
google news

केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) (Hindustani Awam Morcha) ने अध्यक्ष जीतनराम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने बोधगया में अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इस बार उनकी पार्टी का मुख्य उद्देशय किसी भी हाल में एक मान्यता प्राप्त दल बनना है. उन्होंने कहा कि इसके लिए उन्हें कम से कम आठ सीटें जीतने और कुल वोटों का 6% हासिल करने की जरूरत है. मांझी ने स्पष्ट किया कि ये लक्ष्य तभी पूरा हो सकता है जब एनडीए गठबंधन में उनकी पार्टी को 15 सीटें दी जाएं, क्योंकि सभी सीटों पर जीत संभव नहीं होता.