Samrat Chaudhary News: बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी अब अपनी नई कैबिनेट के विस्तार की अंतिम तैयारियों में जुट गए हैं. दिल्ली के हाई-प्रोफाइल दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय नेतृत्व से हुई गहन मंत्रणा के बाद मंत्रियों के नामों की सूची लगभग फाइनल कर ली गई है. इस नई कैबिनेट में पुराने अनुभवी चेहरों के साथ-साथ कई नए और ऊर्जावान चेहरों को जगह मिलने की प्रबल संभावना जताई जा रही है, जिससे बिहार की राजनीति में एक नए युग की शुरुआत हो सकती है.
ADVERTISEMENT
24 अप्रैल को विधानसभा में विश्वास मत की चुनौती
कैबिनेट के औपचारिक विस्तार से पहले सम्राट चौधरी सरकार को 24 अप्रैल को बिहार विधानसभा के पटल पर अपना विश्वास मत (फ्लोर टेस्ट) हासिल करना होगा. वर्तमान आंकड़ों के अनुसार एनडीए के पास 201 विधायकों का मजबूत समर्थन प्राप्त है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि सम्राट चौधरी इस आंकड़े को और भी आगे ले जा सकते हैं. मुख्यमंत्री बनने के बाद उनकी आरजेडी और कांग्रेस के कई विधायकों से हुई मुलाकातों और उन्हें मिली शुभकामनाओं के बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि विपक्ष के कुछ विधायक पाला बदलकर सरकार के पक्ष में मतदान कर सकते हैं.
कैबिनेट विस्तार का क्या है फॉर्मूला?
सूत्रों के अनुसार, सम्राट चौधरी ने घटक दलों के साथ मिलकर एक नया फॉर्मूला तैयार किया है:
बीजेपी का दबदबा: सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते बीजेपी के कोटे से अधिक मंत्री हो सकते हैं. दिलीप जायसवाल, मंगल पांडे और विजय सिन्हा जैसे बड़े नामों को अहम मंत्रालय मिल सकते हैं.
जेडीयू में बदलाव: जेडीयू की ओर से पुराने मंत्रियों के साथ-साथ 3 से 4 नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है. साथ ही कुछ पुराने मंत्रियों की छुट्टी भी संभव है.
क्षेत्रीय समीकरण: इस बार उन क्षेत्रों (जैसे शाहाबाद) को अधिक प्रतिनिधित्व दिया जाएगा जहां पिछले चुनाव में एनडीए का प्रदर्शन शानदार रहा है.
कब होगा शपथ ग्रहण?
वरिष्ठ पत्रकारों और राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि कैबिनेट विस्तार मई के पहले या दूसरे सप्ताह में हो सकता है. फिलहाल अन्य राज्यों में चल रहे चुनावों के कारण केंद्रीय नेतृत्व ने इसे चुनाव परिणामों के बाद करने का सुझाव दिया है.
विजय सिन्हा की भूमिका पर टिकी नजरें
सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, दोनों ही पिछली सरकार में उपमुख्यमंत्री थे. अब सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बन चुके हैं, ऐसे में विजय सिन्हा को कैबिनेट में कौन सा पोर्टफोलियो मिलता है, इस पर सबकी निगाहें टिकी हैं.
यहां देखें वीडियो
बिहार कैबिनेट विस्तार से पहले नीतीश कुमार की नई चाल से BJP की बढ़ी टेंशन! JDU ने रखी बड़ी मांग
ADVERTISEMENT


