प्रिंसिपल साहब कमरे में महिला के साथ बीता रहे थे अतरंगी पल, तभी आ धमके ग्रामीण, वीडियो वायरल

Saharsa Principal Viral Video: बिहार के सहरसा जिले से सामने आया एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल को एक महिला के साथ संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया.

बिहार में महिला के साथ पकड़े गए स्कूल प्रिंसिपल की वायरल वीडियो की तस्वीर
प्रिंसिपल महिला के साथ.

न्यूज तक

follow google news

Saharsa Principal Viral Video: सोशल मीडिया के बढ़ते युग में कई तरह के वायरल वीडियो देखने को मिल जाता है. वहीं बिहार भी बीते कुछ दिनों से काफी चर्चा में बना हु्आ है. हाल में ही बिहार के जमुई से चाची-भतीजा लव स्टोरी मामले में दो वीडियो ने सोशल मीडिया पर धूम मचा रखा है. इसी बीच बिहार से ही एक और वीडियो सामने आया है जो कि तेजी से वायरल हो रहा है. इस बार मामला है स्कूल के प्रिंसिपल और एक महिला का, जहां दोनों एक साथ कमरे में संदिग्ध अवस्था में पकड़े गए है. फिर इसके बाद गांव वालों ने दोनों के साथ जो किया वो पूरे गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है. आइए जानते है इस नए वायरल वीडियो की पूरी कहानी.

Read more!

आखिर क्या है पूरा मामला?

कहते हैं ना प्यार में ना तो कोई उम्र देखी जाती है और ना ही उसकी कोई सीमा होती है. ऐसा ही कुछ बिहार के सहरसा जिले के काशनगर थाना क्षेत्र के मैना गांव में हुआ है. दरअसल बुधवार की देर रात ग्रामीणों ने एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल को गांव की ही महिला के साथ संदिग्ध अवस्था में धर दबोचा. जिसके बाद ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया. 

ये भी पढ़ें: खान सर की चौथी रिसेप्शन पार्टी में 10 किलो चिकन खाने वाला छात्र, प्रियरंजन को पीछे छोड़ने का दावा! गजब का है वीडियो

ऐसे हुई प्यार की शुरुआत 

आपको बता दें कि प्रिंसिपल पहले से ही शादी-शुदा है लेकिन महिला के पति का देहांत हो चुका है. प्रिंसिपल का नाम भुवनेश्वर पासवान बताया जा रहा है जो मध्य विद्यालय पड़रिया के प्रिंसिपल के पद पर है. मिली जानकारी के मुताबिक जिस महिला से प्रिंसिपल का प्रेम प्रसंग का चल रहा था, महिला के पति उसी स्कूल में शिक्षक थे. महिला के पति की मौत दो साल पहले ही चुनाव ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से हो गई थी. वहीं दूसरी ओर भुवनेश्वर पासवान का मध्य विद्यालय पड़रिया में ट्रांसफर हुआ था जिसके बाद वे प्रिंसिपल बने.

प्रिंसिपल महिला के घर के बगल में ही किराए पर रहता था. इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और दोनों प्यार में पड़ गए. बुधवार को देर रात ग्रामीणों ने दोनों को रंगेहाथ एक कमरे में पकड़ लिया जिसके बाद गांव में जमकर हंगामा हुआ.

ग्रामीणों ने कराई शादी 

ग्रामीणों ने बुधवार को देर रात ही दोनों की शादी करवा दी. स्थानीय लोगों का ये भी कहना दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को लेकर थाने ले गई. इधर पूरे गांव में प्रिंसिपल और महिला की शादी चर्चा में है क्योंकि दोनों के पांच बच्चे भी है.

यहां देखें वीडियो
 

यह खबर भी पढ़ें: जमुई में तीन बच्चों वाली एक और चाची का भतीजे पर आ गया दिल, कहानी ऐसी बनी कि देखते इधर देखते ही रह गए चाचा

    follow google news