बिहार में पिछले कई महीनों से TRE-4 को लेकर छात्र प्रदर्शन कर रहे है. इसी बीच बिहार लोक सेवा आयोग ने 18 अगस्त को TRE-4 को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत शिक्षा विभाग में कुल 32,388 पदों पर नियुक्ति होगी, जिसमें प्राथमिक विद्यालय(1-5) के शिक्षकों से लेकर उच्च माध्यमिक विद्यालय(11-12) के शिक्षकों की भर्ती शामिल है. इसके लिए योग्य अभ्यर्थियों ऑनलाइन माध्यम में आवेदन कर सकते हैं. आइए विस्तार से जानते हैं इस भर्ती प्रक्रिया की पूरी डिटेल.
ADVERTISEMENT
कब से और कब तक कर सकते हैं आवेदन?
BPSC की ओर से जारी TRE-4 वैकेंसी के लिए 1 सितंबर से ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुरू होगा. वहीं आवेदन की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 है. अभ्यर्थी TRE-4 के जारी विज्ञापन के संबंध में विस्तृत जानकारी www.bpsc.bihar.gov.in पर देख सकते हैं.
किस क्लास के लिए निकली कितनी वैकेंसी?
- प्राथमिक विद्यालय( क्लास 1-5): 3847
- मध्य विद्यालय( क्लास 6-8): 8563
- माध्यमिक विद्यालय( क्लास 9-10): 3877
- उच्च माध्यमिक विद्यालय( क्लास 11-12): 16101
यहां देखें नोटिफिकेशन का पूरा डिटेल
ADVERTISEMENT


