Bihar Monsoon Update: बिहार में मूसलाधार बारिश और बिजली चमकने का खतरा! मौसम विभाग ने 14 जुलाई को इन 28 जिलों में जारी किया अलर्ट

Bihar Weather Alert: बिहार में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और 14 जुलाई को कई जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान है. मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवाओं की भी चेतावनी दी गई है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह है.

Bihar Weather Update
Bihar Weather Update
Google CTA

Bihar Monsoon Update: बिहार में मानसून की सक्रियता के चलते मौसम का मिजाज बदला हुआ है. यही वजह है कि अब प्रदेश के लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली है। इस बीच अब मौसम विभाग ने ताजा बुलेटिन जारी किया है. इसके अनुसार 14 जुलाई को बिहार के अधिकांश जिलों में झमाझम बारिश का दौर जारी रहने वाला है। खासकर उत्तर-पश्चिम और उत्तर-मध्य बिहार के इलाकों में अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम और कुछ क्षेत्रों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश दर्ज की जा सकती है. ऐसे में मौसम विभाग ने प्रदेश के जिलों में 28 जिलाें में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

Read more!

14 जुलाई को कैसा रहेगा बिहार का मौसम?

मौसम विभाग के पूर्वनुमान के अनुसार 14 जुलाई के लिए बिहार के कई जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का हो सकती है. यही वजह है कि इन जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. IMD के मुताबिक, 14 जुलाई को दरभंगा, कटिहार, पूर्णिया और सुपौल जिलों में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं खगड़िया, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, शिवहर, सीतामढ़ी और वैशाली जिलों में भारी बारिश के साथ-साथ  बादलों के गरजने, आकाशीय बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है.

मौसम विभाग ने  इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा अररिया, बांका, भागलपुर, जमुई, किशनगंज, मधेपुरा, मधुबनी और सहरसा जिलों में भारी बारिश को लेकर चतावनी जारी की गई है. इन इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

ऑरेंज अलर्ट (कुल 11 जिले): सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया.

येलो अलर्ट (कुल 17 जिले): मधुबनी, सहरसा, अररिया, किशनगंज, मुंगेर, भागलपुर, बांका, जमुई, लखीसराय, शेखपुरा, बेगूसराय, पटना, नालंदा, नवादा, गया, जहानाबाद, अरवल.

आने वाले दिनों में बिहार के मौसम का हाल

मौसम विभाग के 7 दिनों के पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दिनों में भी बिहारवासियों को बारिश से राहत मिलने के आसार नहीं हैं. कल यानी 15 जुलाई को दक्षिण-मध्य भाग के जिलों के साथ-साथ अरवल और औरंगाबाद में वज्रपात और तेज हवाएं चलने की संभावना है, जबकि भभुआ, भोजपुर, बक्सर, गोपालगंज, रोहतास, सारण, सिवान और पश्चिमी चंपारण में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा. इसके बाद 16 से 19 जुलाई के दौरान भी बांका, भागलपुर, पूर्वी चंपारण, कटिहार, किशनगंज, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, अररिया और पश्चिमी चंपारण जैसे जिलों में मानसून पूरी तरह मेहरबान रहेगा और रुक-रुक कर भारी से बहुत भारी बारिश का सिलसिला देखने को मिलेगा.

यह भी पढ़ें: 22 साल के नीतीश 34 साल की सीता को बाइक से छोड़ने गया घर, फिर रात में क्या हुआ की दोनों की हो गई शादी?