Bihar Weather Update: बिहार में 16 अगस्त को जमकर बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने 12 जिलों में जारी किया अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

Bihar Weather Alert: बिहार में मानसून एक बार फिर सक्रिय है और कई जिलों में बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने 16 अगस्त को 12 जिलों में बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है. वहीं अगले कुछ दिनों में भी अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश की संभावना है. जानें आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम.

बिहार में  16 अगस्त को बिहार के इन जिलों में बरसेंगे बादल
बिहार में  16 अगस्त को बिहार के इन जिलों में बरसेंगे बादल
Google CTA

बिहार में मानसून एक्टिव है. प्रदेश के कई इलाको में बारिश का दौर जारी है. इस बीच अब मौसम विभाग ने ताजा बुलेटिन जारी किया है. इसके अनुसार रविवार यानी 16 अगस्त को बिहार के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला-बदला रहेगा. ऐसे में मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश और बिजली कड़कने का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. इनमें 12 जिले शामिल है. इस दौरान उत्तर बिहार के कई जिलों में तेज बारिश के साथ हवाएं चल सकती हैं, जबकि कुछ इलाकों में बादल छाए रहने के साथ हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है.

Read more!

बिहार में 16 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, 16 अगस्त को बिहार के उत्तर-पश्चिम और उत्तर-मध्य हिस्सों में बारिश का असर ज्यादा देखने को मिलेगा. पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, समस्तीपुर और मधुबनी में भी रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा दक्षिण बिहार के कुछ इलाकों में भी हल्की बारिश हो सकती है.

बिहार में 16 अगस्त को अलर्ट वाले जिलों के नाम

मौसम विभाग ने 16 अगस्त को बिहार के उत्तर-पश्चिम और उत्तर-मध्य हिस्से के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है. इसमें में 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 7 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण शामिल हैं.  वहीं यलो अलर्ट वाले जिले में  सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर और समस्तीपुर शामिल है. अलर्ट वाले इन जिला में बादल गरजने के साथ बिजली कड़कने की आशंका है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं. मौसम खराब होने पर लोगों को सावधानी बरतने और सुरक्षित जगह पर रहने की सलाह दी गई है.

मानसून की स्थिति और गर्मी का हाल

वर्तमान में दक्षिण-पूर्वी झारखंड और उसके आसपास के इलाकों के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 4.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है. साथ ही मानसूनी ट्रफ रेखा भी इस कम दबाव वाले क्षेत्र से होकर गुजर रही है, जिससे राज्य में नमी का प्रवाह जारी है. तापमान और गर्मी की बात करें तो 16 अगस्त को राज्य के अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा और यह 32 डिग्री सेल्सियस से 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा. हालांकि, 17 अगस्त के बाद से राज्य के अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिलेगी.

आने वाले दिनों में बिहार के मौसम का हाल

आने वाले दिनों में राज्य के विभिन्न जिलों में भारी बारिश का दौर देखने को मिलेगा. 17 अगस्त को औरंगाबाद, बांका, भभुआ (कैमूर), बक्सर, जमुई और रोहतास जिलों में भारी वर्षा का अनुमान जताया गया है. 18 अगस्त को बेगूसराय, जहानाबाद, लखीसराय, खगड़िया, शेखपुरा और नालंदा जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है. 19 अगस्त को बक्सर, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, दरभंगा, सीतामढ़ी और पश्चिम चंपारण जिलों में तेज बारिश का अलर्ट रहेगा. 20 अगस्त को अररिया, कटिहार, किशनगंज और सुपौल जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है, जबकि 21 अगस्त को कटिहार, पूर्णिया और पश्चिम चंपारण जिलों में भारी बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है.

यह भी पढ़ें: रातभर चली पार्टी, सुबह मिली लाश और फिर सामने आया बिहार कनेक्शन...नोएडा के कमरा नंबर 13 में असम की युवती के साथ ये क्या हुआ?