Bihar 2 September Weather Update: बिहार और आसपास के इलाकों में मानसून से जुड़ी कई मौसमी प्रणालियां सक्रिय हैं. इसके असर से राज्य के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. पिछले 24 घंटों में भी बिहार के कई जिलों में तेज हवाओं, गरज-चमक के साथ भारी बारिश हुई. मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले कुछ दिनों तक राज्य में बादल छाए रहने के साथ बारिश का दौर जारी रह सकता है. इस बीच अगले सात दिनों के लिए मौसम का अपडेट जारी किया गया है. इसके अनुसार, IMD ने 2 सितंबर को बिहार के 30 से ज्यादा जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.
ADVERTISEMENT
बिहार में 2 सितंबर को कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक, 2 सितंबर को बिहार के दक्षिणी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में बारिश बढ़ सकती है. दक्षिण-मध्य बिहार के पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय और जहानाबाद में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. वहीं भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में भी कई स्थानों पर बारिश हो सकती है. राज्य के बाकी हिस्सों में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है.
तापमान की बात करें तो अगले दो दिनों में बिहार के दक्षिणी हिस्सों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. 2 सितंबर को राज्य में दिन का तापमान 30 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. इससे लोगों को गर्मी और उमस से कुछ राहत मिल सकती है. मौसम विभाग ने 2 सितंबर को गया, जमुई और नवादा में भारी बारिश की चेतावनी दी है. इसके अलावा बिहार के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का भी अलर्ट है. इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. ऐसे में बारिश और आंधी के दौरान लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
इन जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
बिहार में मौसम विभाग ने 38 से 31जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. इनमें पटना, गया, नालंदा, नवादा, जहानाबाद, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर (भभुआ), बक्सर, भोजपुर, अरवल, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण (छपरा), भागलपुर, बांका, मुंगेर, जमुई, खगड़िया, बेगूसराय, लखीसराय और शेखपुरा जिला शामिल हैं.
आने वाले दिनों में बिहार के मौसम का हाल
3 सितंबर को राज्य के उत्तर-मध्य (सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर) और उत्तर-पूर्व बिहार (सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार) के साथ-साथ दक्षिण-पूर्व के जिलों में अनेक स्थानों पर बारिश का पूर्वानुमान है. 3 सितंबर को अररिया, भभुआ, कटिहार और पश्चिमी चंपारण में भारी बारिश हो सकती है. इसके बाद 4 सितंबर को कटिहार और पश्चिमी चंपारण जिलों में भारी वर्षा का दौर जारी रहने का अनुमान है. 5 से 7 सितंबर के दौरान राज्य के अधिकांश इलाकों में बारिश की गतिविधियों में थोड़ी कमी आएगी और केवल एक या दो स्थानों पर ही हल्की वर्षा देखने को मिलेगी. इस दौरान अधिकतम तापमान बढ़कर 34 डिग्री सेल्सियस से 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.
यह भी पढ़ें: Reservation पर Rohini Acharya और Deepa Manjhi आमने-सामने, बोलीं- गरीबों को ज्ञान नहीं हक चाहिए
ADVERTISEMENT


