बिहार में 21 सितंबर को मौसम का मिजाज मिला-जुला रहने वाला है. मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के 20 सितंबर को जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, 21 सितंबर को राज्य के अलग-अलग हिस्सों में एक-दो स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. हालांकि, पूरे राज्य के लिए किसी तरह की मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है. इस दिन बिहार के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. विस्तार से जानिए मौसम का पूरा अपडेट.
ADVERTISEMENT
21 सितंबर को कहां-कहां बारिश की संभावना?
उत्तर-पश्चिम बिहार के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण में एक-दो स्थानों पर बारिश की संभावना है. उत्तर-मध्य बिहार के मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, समस्तीपुर और मधुबनी में भी एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है. उत्तर-पूर्व बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा और सहरसा में भी एक-दो स्थानों पर बारिश का अनुमान है.
दक्षिण बिहार में भी हल्की बारिश के आसार
दक्षिण-पश्चिम बिहार के रोहतास, भभुआ, भोजपुर, बक्सर, अरवल और औरंगाबाद में 21 सितंबर को एक-दो स्थानों पर बारिश की संभावना है. दक्षिण-मध्य बिहार के पटना, नालंदा, जहानाबाद, नवादा, गया, लखीसराय, शेखपुरा और बेगूसराय में भी एक-दो स्थानों पर बारिश का अनुमान है. वहीं दक्षिण-पूर्व बिहार के जमुई, मुंगेर, बांका, खगड़िया और भागलपुर में भी एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है.
तापमान में क्या बदलाव होगा?
21 सितंबर को उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य और उत्तर-पूर्व बिहार में अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री और न्यूनतम 26 से 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. दक्षिण-पश्चिम बिहार में भी अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री और न्यूनतम 26 से 28 डिग्री रहेगा. दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व बिहार में अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री के बीच रहने की संभावना है.
22 सितंबर से बदल सकता है मौसम
22 सितंबर से मौसम में सक्रियता बढ़ने का अनुमान है. इस दिन दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व बिहार के जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक की तेज हवा के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना है. 23 सितंबर को उत्तर-पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व बिहार में ऐसी स्थिति बन सकती है.
फिर 24 सितंबर को बिहार के अधिकांश हिस्सों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक की तेज हवा के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना है. इसी दिन बांका, भागलपुर, जमुई, कटिहार, किशनगंज और पूर्णिया में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. 25 सितंबर को भी अधिकांश हिस्सों में तेज हवा, मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना है, जबकि औरंगाबाद, बेगूसराय, पूर्वी चंपारण, गया, मुंगेर, समस्तीपुर, सीवान, वैशाली और पश्चिमी चंपारण में भारी बारिश का अनुमान है.
26 सितंबर को भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक की तेज हवा के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना है. इस दिन औरंगाबाद, भभुआ, रोहतास, सीवान और पश्चिमी चंपारण में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है.
क्यों बदल रहा मौसम?
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है. इसके 21 सितंबर को पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर डिप्रेशन और 22 सितंबर को पश्चिमी-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर गहरे डिप्रेशन में बदलने की बहुत संभावना जताई गई है. इसके 23 सितंबर की सुबह तक उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा तटों के पास पहुंचने की भी संभावना है.
ADVERTISEMENT


