Bihar Weather Update: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 25 अगस्त से 30 अगस्त तक बारिश को लेकर सामने आया नया अपडेट

Bihar Rain Alert: बिहार में मानसून की रफ्तार धीमी है, लेकिन मौसम में लगातार बदलाव दिख रहा है. 25 अगस्त को कई जिलों में बारिश और गरज-चमक की संभावना है, जबकि औरंगाबाद, बक्सर और सीवान में भारी बारिश का अलर्ट है. मौसम विभाग ने तेज हवाओं और वज्रपात को लेकर भी चेतावनी जारी की है. जानिए अगले दिनों में कैसा रहेगा मौसम.

बिहार मौसम अपडेट
बिहार मौसम अपडेट
Google CTA

Bihar Mausam Update: बिहार में इन दिनों मानसून की रफ्तार धीमी बनी हुई है, लेकिन मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. पिछले 24 घंटों में राज्य में मानसून की गतिविधियां कमजोर रहीं. हालांकि, खगड़िया में 66.4 मिमी बारिश दर्ज की गई. इसके अलावा दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-पूर्व और उत्तर-पूर्व बिहार के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. मुजफ्फरपुर में 39 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलीं. फिलहाल पश्चिम बंगाल और झारखंड से सटे गंगा के मैदानी इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिसके असर से आने वाले दिनों में बिहार के कुछ हिस्सों में मौसम बदल सकता है. इसी बीच मौसम विभाग ने अपना ताजा बुलेटिन जारी कर दिया है. ऐसे में आइए जानते हैं कि 25 अगस्त को बिहार में मौसम कैसा रहने वाला है.

Read more!

बिहार में 25 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, 25 अगस्त को बिहार के कई हिस्सों में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य बिहार के कई जिलों में बारिश के साथ गरज-चमक की भी संभावना है. वहीं, औरंगाबाद, बक्सर और सीवान में कुछ जगहों पर भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है. इसके अलावा पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, समस्तीपुर और मधुबनी समेत उत्तर-पश्चिम और उत्तर-मध्य बिहार के कई जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इस दौरान बिजली चमकने और वज्रपात की भी आशंका है, जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने इन इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

आने वाले दिनों में बिहार के मौसम का हाल

आगे के पूर्वानुमान की बात करें तो 26 अगस्त को पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और पश्चिम चंपारण में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा का पूर्वानुमान है. वहीं 27 अगस्त को औरंगाबाद, जमुई और नवादा जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. 28 से 30 अगस्त के दौरान राज्य के उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व जिलों (जैसे अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, भागलपुर, मुंगेर, बांका) में तेज हवाओं और बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी. कुल मिलाकर, आने वाले 6-7 दिनों तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में छिटपुट से मध्यम बारिश का दौर बना रहेगा.

यह भी पढ़ें: 70वीं BPSC परीक्षा को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानें परीक्षा नियंत्रक ने क्या?