Bihar Weather Today: बिहार में मौसम विभाग ने इन 23 जिलों में जारी किया झमाझम बारिश का अलर्ट, जानिए 27 जुलाई को किन-किन इलाकों में होगी बरसात

सैय्यद अलमदार हुसैन रिजवी

26 Jul 2026 (अपडेटेड: Jul 26 2026 6:39 PM)

Bihar Weather Update: बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र अब डिप्रेशन में बदल गया है, जिससे बिहार में मानसून फिर सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग ने 27 जुलाई के लिए 23 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. कई इलाकों में बारिश, तेज हवा और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है.

बिहार में अचानक बदलेगा मौसम
बिहार में अचानक बदलेगा मौसम
Google CTA

Bihar Monsoon Update: बिहार में मानसून की गतिविधियां एक बार फिर जोर पकड़ने लगी हैं. बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र अब डिप्रेशन (अवदाब) में बदल चुका है, जिससे आने वाले दिनों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में झमाझम बारिश की संभावना बढ़ गई है. इस बीच अब मौसम विभाग ने ताजा बुलेटिन जारी किया है. इसके अनुसार सोमवार यानी 27 जुलाई को बिहार के कई जिलों में बादलों की आवाजाही के साथ बारिश के आसार बन रहे हैं. ऐसे में मौसम विभाग ने प्रदेश के करीब 23 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. अगर आप भी 27 जुलाई को घर से बाहर निकलने का प्लान बना रहे हैं तो मौसम विभाग का ये ताजा पूर्वानुमान और चेतावनी जरुर पढ़े ले.

Read more!

बिहार में 27 जुलाई को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने मुताबिक 27 जुलाई को बिहार के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम में नरमी देखने को मिलेगी. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य, उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम के जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने का अनुमान है. मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. इसके तहत इन जिलों में बादल गरजने और बिजली चमकने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. येलो अलर्ट वाले जिलों में पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, बक्सर, भोजपुर, कैमूर (भभुआ), रोहतास और औरंगाबाद शामिल हैं.

आने वाले दिनों में बिहार के मौसम का हाल

बिहार में आने वाले दिनों यानी 28 जुलाई से मानसून और अधिक सक्रिय होने वाला है. 28 जुलाई को गोपालगंज, सिवान, मुजफ्फरपुर, वैशाली और पश्चिमी चंपारण जिलों में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है. इसके बाद 29 जुलाई से लेकर 1 अगस्त तक राज्य के दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व के जिलों जैसे बांका, भभुआ, बक्सर, गया, जमुई, रोहतास, पटना, औरंगाबाद, कटिहार और भोजपुर में मध्यम से अत्यंत भारी बारिश होने के संकेत हैं, जिससे नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी और निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है.

यह भी पढ़ें: जंतर-मंतर पर ठेला लगाने वाले इरफान की कहानी, बोले- '500 रुपए की मजदूरी में सम्मान से जिंदगी कैसे जिए मजदूर?'