Bihar Weather Update: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 30 सितंबर को कई जिलों में बारिश के आसार, जानें अपने जिले का हाल

न्यूज तक डेस्क

29 Sep 2026 (अपडेटेड: Sep 29 2026 7:23 PM)

Bihar Weather Update: बिहार में 30 सितंबर को मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य, उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम बिहार के कुछ हिस्सों में एक-दो स्थानों पर बारिश होने की संभावना है, जबकि दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व बिहार में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है.जानें मौसम का पूरा अपडेट.

Bihar Weather Update
Bihar Weather Update
Google CTA

बिहार में 30 सितंबर को मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, राज्य के कई हिस्सों में एक-दो स्थानों पर बारिश होने की संभावना है, जबकि दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व बिहार में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है. उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य, उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम बिहार के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है. वहीं, 30 सितंबर को पूरे राज्य के लिए किसी तरह की मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है. तापमान की बात करें तो राज्य के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.

Read more!

30 सितंबर को कैसा रहेगा बिहार का मौसम?

30 सितंबर को बिहार के अलग-अलग हिस्सों में बारिश और शुष्क मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिल सकता है. उत्तर-पश्चिम बिहार के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण में एक-दो स्थानों पर बारिश की संभावना है. उत्तर-मध्य बिहार के मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, समस्तीपुर और मधुबनी में भी एक-दो स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है. उत्तर-पूर्व बिहार में सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा और सहरसा में एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है.

वहीं दक्षिण-पश्चिम बिहार के रोहतास, भभुआ, भोजपुर, बक्सर, अरवल और औरंगाबाद में भी एक-दो स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई गई है. इसके विपरीत, दक्षिण-मध्य बिहार के पटना, नालंदा, जहानाबाद, नवादा, गया, लखीसराय, शेखपुरा और बेगूसराय में 30 सितंबर को मौसम शुष्क रहने की संभावना है. दक्षिण-पूर्व बिहार के जमुई, मुंगेर, बांका, खगड़िया और भागलपुर में भी मौसम शुष्क रहने का अनुमान है.

आगे कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले पांच दिनों के दौरान बिहार के अनेक स्थानों पर अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है. न्यूनतम तापमान में भी अगले पांच दिनों के दौरान राज्य के अनेक स्थानों पर कोई विशेष बदलाव नहीं होने का अनुमान है.

वहीं 1 और 2 अक्टूबर के लिए भी राज्य में कोई चेतावनी नहीं है. हालांकि, आगे 3 और 4 अक्टूबर को उत्तर-मध्य और उत्तर-पूर्व बिहार के एक-दो स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक की तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है. 5 अक्टूबर को उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य और उत्तर-पूर्व बिहार के एक-दो स्थानों पर भी 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक की तेज हवा चल सकती है.

मौसम को लेकर क्या सावधानी बरतें?

मौसम विभाग ने बताया है कि मेघगर्जन, वज्रपात और बारिश की स्थिति में जान-माल तथा पशुओं को नुकसान की संभावना हो सकती है. ऐसे मौसम में लोगों को सतर्क और सावधान रहने की सलाह दी गई है. अगर कोई व्यक्ति खुले में है तो जल्द से जल्द पक्के मकान की शरण लेने को कहा गया है. साथ ही ऊंचे पेड़ों, बिजली के खंभों और विद्युत संचालक वस्तुओं से दूर रहने की सलाह दी गई है.

BPSC TRE 4.0 में बढ़ीं सीटें, इन विषयों में नई वैकेंसी...OMR शीट में भी हुआ बड़ा बदलाव