Bihar Weather Update: बिहार के कई जिलों में 3 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी, जानिए आपके जिले का मौसम कैसा रहेगा

न्यूज तक डेस्क

• 07:13 PM • 02 Aug 2026

Bihar Rain Alert: बिहार में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग ने 3 अगस्त को कई जिलों में तेज बारिश, बिजली गिरने और 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का पूर्वानुमान जारी किया है. कुछ जिलों में भारी और अति भारी बारिश की चेतावनी के साथ येलो और ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है.

बिहार के कई जिलों में 3 अगस्त को बारिश का अनुमान
बिहार के कई जिलों में 3 अगस्त को बारिश का अनुमान
Google CTA

Bihar Weather Alert: बिहार में मानसूनी गतिविधियों के चलते मौसम का मिजाज बदला हुआ है. प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने से मौसम सुहावना बना हुआ है. इस बीच मौसम विभाग ने दैनिक बुलेटिन जारी कर आने वाले दिनों के मौसम का पूर्वानुमान बताया है. ताजा बुलेटिन के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है. कल यानी 3 अगस्त 3 अगस्त की बात करें तो इस दिन बिहार के कई जिलों में बादल गरजने, बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान है. इसके साथ ही मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है.

Read more!

बिहार में 3 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम का हाल?

मौसम विभाग के अनुसार, 3 अगस्त यानी सोमवार को राज्य के उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य, उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व बिहार के जिलों में बादल गरजन और बिजली चमकने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने भभुआ, मधुबनी,मुजफ्फरपुर और सुपौल जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इसके अलावा  गोपालगंज एवं सिवान जिलों में अति भारी बारिश होने की बात कही गई है. इन दो जिले में येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं राज्य के उत्तर-मध्य, उत्तर-पूर्व एवं दक्षिण-पूर्व भाग के जिलों, पूर्वी चंपारण, सारण एवं पश्चिमी चंपारण जिलों में बारिश के साथ तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है. इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

आने वाले दिनों में बिहार के मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार, 4 और 5 अगस्त को राज्य में मानसूनी बारिश और तेज हो सकती है. 4 अगस्त को औरंगाबाद, भभुआ (कैमूर), भोजपुर, बक्सर, गया और रोहतास जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है. वहीं, 5 अगस्त को बांका, भागलपुर, जमुई और नवादा जिलों में मूसलाधार बारिश दर्ज की जा सकती है. 4 अगस्त से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने वाले एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है, जिससे बिहार के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा का दौर जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें: IIT-IIM से पढ़ाई, फिर बने IPS... अब चुनावी विवाद में घिरे, जानें कौन हैं कार्तिकेय शर्मा, जिनकी शिकायत लेकर चुनाव आयोग पहुंचे प्रशांत किशोर