Bihar Monsoon Update: बिहार में 9 जुलाई को 31 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट, कहीं आपका जिला भी तो नहीं? देखें पूरी लिस्ट

Bihar Weather Alert: बिहार में मानसून ने फिर रफ्तार पकड़ ली है. मौसम विभाग ने 9 जुलाई के लिए 31 जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. कई इलाकों में तेज बारिश, आकाशीय बिजली और 40 किमी प्रति घंटे तक तेज हवाएं चल सकती हैं. जानिए किन जिलों को सबसे ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है.

बिहार में 9 जुलाई को कैसा रहेगा मौसम
बिहार में 9 जुलाई को कैसा रहेगा मौसम
Google CTA

Bihar Monsoon Update: बिहार में मानसून की सक्रियता के बीच मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. प्रदेश के कई जिलों मे झमाझम बारिश का दौर जारी है. उत्तर-पूर्व और उत्तर-मध्य बिहार के इलाकों में जहां मानसून पूरी तरह मेहरबान है, वहीं अन्य जिलों में भी बादलों की आवाजाही और ठंडी हवाओं ने लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत दी है. IMD के अनुसार एक सक्रिय मौसम प्रणाली की वजह से प्रदेश भर में पुरवा हवाओं का प्रभाव बना हुआ है. यही वजह है कि यहां न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है और मौसम में हल्की ठंडक महसूस की जा रही है. वहीं इस बीच अब मौसम विभाग ने 9 जुलाई के लिए बिहार के करीब 29 जिलों में येलो और 2 जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. 

Read more!

9 जुलाई को कैसा रहेगा बिहार में मौसम?

मौसम विभाग ने मुताबिक 9 जुलाई को बिहार के मौसम में भारी उलटफेर देखने को मिल सकता है. IMD ने गोपालगंज और पश्चिमी चंपारण के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. यहां तेज गरज-चमक, मूसलाधार बारिश और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. वहीं भोजपुर, बक्सर, पूर्वी चंपारण, किशनगंज, सारण और सिवान में भी गरज-चमक, आकाशीय बिजली चमकने, भारी बारिश और तेज हवाओं का अनुमान जताया गया है. इसके अलावा अररिया, अरवल, औरंगाबाद, कैमूर (भभुआ), कटिहार, मधेपुरा, पूर्णिया, रोहतास, सहरसा और सुपौल समेत कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में गरज-चमक, वज्रपात और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है.

इन जिलों में जारी किया गया येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने 9 जुलाई को करीब 29 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. इनमें पूर्वी चंपारण, सारण, सिवान, मुजफ्फरपुर, वैशाली, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, बक्सर, भोजपुर, कैमूर (भभुआ), रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका और जमुई शामिल हैं.

आने वाले दिनों में बिहार के मौसम का हाल

माैसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में भी बिहार के लोगों को बारिश से राहत मिलने के आसार नहीं हैं. 10 जुलाई को पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान और पश्चिमी चंपारण जिलों में भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. इसके बाद 11 जुलाई को पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी और पश्चिमी चंपारण में भारी वर्षा का पूर्वानुमान है. वहीं 12 और 13 जुलाई को मानसून का रुख दक्षिण-पश्चिम बिहार की ओर मुड़ेगा, जिससे भभुआ, बक्सर और रोहतास जिलों में भारी बारिश और गरज-चमक देखने को मिल सकती है, जबकि उत्तर-पश्चिम और उत्तर-मध्य बिहार के शेष जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज की जाएगी.

यह भी पढ़ें: किशनगंज: पत्नी ने रात में प्रेमी को बुलाया घर, फिर सोते हुए पति की कर दी हत्या फिर रचा झूठा ड्रामा लेकिन फोन ने खोल दी पोल