Bihar Weather Today: अगले 48 घंटे भारी! बिहार के 15 जिलों में छाएगा घना कोहरा, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Bihar Weather Update: बिहार में 1 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ के चलते ठंड का नया दौर शुरू होने वाला है, जिससे तापमान में गिरावट और बादलों की आवाजाही के साथ ठिठुरन बढ़ेगी. फिलहाल 15 जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी है, वहीं हाजीपुर और मुजफ्फरपुर में वायु प्रदूषण का स्तर खतरनाक श्रेणी में पहुँच गया है.

Bihar Weather Update
Bihar Weather Update

न्यूज तक डेस्क

follow google news

Bihar Weather: बिहार में मौसम की आंखमिचौली जारी है. फरवरी की शुरुआत के साथ ही राज्य के मौसम में एक बड़ा बदलाव आने वाला है. मौसम विभाग की ताजा अपडेट के अनुसार 1 फरवरी से बिहार के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड की सेकेंड इनिंग शुरू होने वाली है. पछुआ हवा की रफ्तार ने पहले ही रातों को सर्द बना दिया है और अब आने वाले दिनों में यह असर और गहराने वाला है. 

Read more!

1 फरवरी से बदलेगी हवा

दिसंबर और जनवरी के शुरुआती दिनों में वैसी ठंड नहीं दिखी जैसी हर साल रहती है लेकिन अब प्रकृति इसकी भरपाई करने के मूड में है. पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के एक्टिव होने के कारण 1 फरवरी के बाद से राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए रहेंगे. इससे न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को एक बार फिर भारी ठंड का सामना करना पड़ेगा. IMD का कहना है कि इस साल ठंड ने देर से दस्तक दी है इसलिए यह फरवरी के अंत तक अपना असर दिखाएगी.

आज 15 जिलों में येलो अलर्ट

आज यानी 1 फरवरी को बिहार के 15 जिलों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. पछुआ हवाओं ने वातावरण में नमी बढ़ा दी है जिससे विजिबिलिटी कम हो सकती है.

इन जिलों में रहें सावधान: सुपौल, सीवान, सारण, गोपालगंज, मधेपुरा, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण. बाकी के 23 जिलों में स्थिति सामान्य रहने की उम्मीद है हालांकि रात के वक्त पछुआ हवाओं की वजह से वहां भी कनकनी महसूस की जाएगी.

जहरीली होती हवा

ठंड के साथ-साथ बिहार के शहरों की हवा सांसों के लिए मुसीबत बन रही है. प्रदूषण के मामले में हाजीपुर और मुजफ्फरपुर की हालत सबसे नाजुक है. 1 फरवरी को हाजीपुर का AQI 355 तक पहुंच गया जो कि बेहद खराब कैटेगेरी में आता है. वहीं मुजफ्फरपुर भी 306 AQI के साथ पीछे नहीं है.

ये भी पढ़ें: Patna Shambhu Girls Hostel: NEET छात्रा हत्या मामले में 5 को हिरासत में लिया, कपड़े पर इन्हीं में से किसी एक का स्पर्म!

    follow google news