Patna Shambhu Girls Hostel: NEET छात्रा हत्या मामले में 5 को हिरासत में लिया, कपड़े पर इन्हीं में से किसी एक का स्पर्म!
पटना हॉस्टल मामले में FSL रिपोर्ट ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए मृतका के कपड़ों पर स्पर्म मिलने की पुष्टि की है, जिसके बाद पुलिस ने 5 संदिग्धों को हिरासत में लिया है.
ADVERTISEMENT

शंभू गर्ल्स हॉस्टल
Patna Hostel Case: बिहार की राजधानी पटना में नीट (NEET) की तैयारी कर रही 17 साल की छात्रा की मौत के मामले में एक सनसनीखेज मोड़ आया है. शंभू गर्ल्स हॉस्टल में हुई इस घटना में FSL (विधि विज्ञान प्रयोगशाला) की हालिया रिपोर्ट ने पुलिस प्रशासन और हॉस्टल प्रबंधन की नींद उड़ा दी है. रिपोर्ट के अनुसार मृतका के अंडरगारमेंट्स पर पुरुष स्पर्म के निशान पाए गए हैं जो 18 से 21 साल की उम्र के किसी युवक के बताए जा रहे हैं.