Bihar Weather Today: 14 दिसंबर को भी मिला-जुला देखने को मिलेगा बिहार का मौसम, जानें अपने जिले का हाल

Bihar Weather Update: बिहार में 14 फरवरी को भी मौसम का मिला-जुला मिजाज देखने को मिलेगा. सुबह हल्का कोहरा और ठंड का असर रहेगा, जबकि दिन में धूप के कारण सामान्य गर्माहट महसूस हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव बना रहेगा. जानें अपने जिले का अधिकतम और न्यूनतम तापमान.

Bihar Weather Forecast
Bihar Weather Update

न्यूज तक डेस्क

follow google news

बिहार में फिलहाल मौसम का मिला-जुला मिजाज देखने को मिल रहा है. कहीं सुबह और शाम आज भी कोहरा छाया हुआ है तो कहीं दिन के समय धूप की वजह से लोगों को अभी ही गर्मी का एहसास होने लगा है. इधर मौसम विभाग की मानें तो यह उतार-चढ़ाव अभी बना रहेगा और आने वाले कुछ दिनों तक यही हाल रहेगा. इसके अलावा अभी किसी बड़े सिस्टम के सक्रिय न होने से बारिश की संभावना कम है और तापमान में भी ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं होगा. आइए विस्तार से जानते है मौसम की पूरी रिपोर्ट.

Read more!

बीते 24 घंटों का हाल

बीते 24 घंटों के मौसम की बात करें तो राज्य का मौसम पूरी तरह सामान्य रहा और कहीं भी बारिश नहीं हुई. इसके साथ ही कुछ इलाकों सुबह-सुबह कोहरा छाया रहा, जिसकी वजह से लोग घर से बाहर निकलने में कतराते दिखे. वहीं दूसरी ओर कुछ इलाकों में दिन के समय धूप भी दिखाई दी. तापमान की बात करें तो राज्य का सबसे अधिकतम तापमान कैमूर में 30.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान सीवान के जीरादेई में 10.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. अधिकांश स्थानों पर तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं देखा गया.

14 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 14 फरवरी को भी मौसम का मिजाज मिला-जुला ही देखने को मिलेगा. सुबह हल्की ठंड और दिन में सामान्य गर्माहट महसूस होगी. मौसम विभाग के अनुसार दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि न्यूनतम तापमान लगभग स्थिर रहेगा. हवा सामान्य गति से चलेगी और किसी तरह की गंभीर मौसम गतिविधि की संभावना नहीं है.

यहां देखें जिलेवार तापमान

पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण, पूवी चंपारण, गोपालगंज (उत्तर पश्चिम बिहार)

  • अधिकतम तापमान: 26-28 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: 12-14 डिग्री सेल्सियस

सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर (उत्तर मध्य बिहार)

  • अधिकतम तापमान: 26-28 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: 12-14 डिग्री सेल्सियस

सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार (उत्तर पूर्व बिहार)

  • अधिकतम तापमान: 26-28 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: 12-14 डिग्री सेल्सियस

बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल (दक्षिण पश्चिम बिहार)

  • अधिकतम तापमान: 28-30 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: 10-12 डिग्री सेल्सियस

पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद (दक्षिण मध्य बिहार)

  • अधिकतम तापमान: 26-28 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: 12-14 डिग्री सेल्सियस

भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया (दक्षिण पूर्व बिहार)

  • अधिकतम तापमान: 26-28 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: 12-14 डिग्री सेल्सियस

आगे कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले कुछ दिनों तक राज्य में मौसम शुष्क ही बना रहेगा. तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे दिन में हल्की गर्मी का असर बढ़ेगा. हालांकि सुबह और रात के समय हल्की ठंड बनी रह सकती है. किसी भी तरह के कोल्ड वेव, घने कोहरे या हीट वेव जैसी स्थिति की फिलहाल संभावना नहीं है.

यह खबर भी पढ़ें: 'मुझे और मेरे पति को कुछ हुआ तो…', बालिका गृह से रिहा युवती का वीडियो हो रहा वायरल

    follow google news