Bihar Weather Today: बिहार में मौसम का खतरनाक यू-टर्न... तेज आंधी, बिजली और बारिश का येलो अलर्ट, जानिए आपके जिले का हाल

Bihar Weather Update : बिहार में मौसम तेजी से बदल रहा है और गर्मी से राहत के साथ खतरा भी बढ़ गया है. मौसम विभाग ने कई जिलों में आंधी, बिजली और बारिश का अलर्ट जारी किया है. तेज हवाओं और गरज-चमक के बीच लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि प्री-मानसून गतिविधियां अब असर दिखाने लगी हैं.

Bihar Weather Update
Bihar Weather Update

न्यूज तक डेस्क

follow google news

 Bihar Mausam Update: बिहार के मौसम में इन दिनों बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं. तपती गर्मी के बीच आसमान में छाए बादलों और पछुआ हवाओं ने लोगों को राहत तो दी है, लेकिन इसके साथ ही कुदरत का कड़ा रुख भी सामने आ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज की गई है, जिससे तापमान में गिरावट आई है. इस बीच मौसम विभाग ने ताजा बुलेटिन जारी किया था. इसके अनुसार आज प्रदेश के कई इलाकों में बादल और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है. ऐसे में अगर आप आज घर से बाहर निकलने की योजना बना रहे हैं तो सावधान रहें क्योंकि प्री-मानसून की ये सक्रियता अपने साथ तेज हवाएं और गर्जन भी लेकर आई है.

Read more!

बिहार में 1 मई को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी 1 मई को बिहार के अधिकतर इलाकों में मौसम अनिश्चित बना रहेगा. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के उत्तर-मध्य, उत्तर-पूर्व, दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व भाग के जिलों में बादल के गरजने के साथ ही बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है. इन क्षेत्रों में हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है. मौसम विभाग ने आज पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, और खगड़िया सहित कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

बिहार में तापमान का पूर्वानुमान

वहीं तापमान की बात करें तो अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 2 से 3°C की गिरावट आने की संभावना है, जिससे लोगों को लू और भीषण गर्मी से तात्कालिक राहत मिलेगी. हालांकि, इसके ठीक बाद अगले 48 घंटों में फिर से 3 से 4°C की बढ़ोतरी देखी जा सकती है. ठंड की स्थिति पर नजर डालें तो राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे रातें थोड़ी ठंडी हो गई हैं. मधुबनी के सुकेत में न्यूनतम तापमान 17.8°C तक गिर गया है, जो राज्य में सबसे कम दर्ज किया गया.

बिहार में आने वाले दिनों के मौसम का हाल

वहीं, आने वाले दिनों की बात करें तो 2 मई को कटिहार, किशनगंज और पूर्णिया जिलों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट दिया गया है. इसके अलावा, अररिया, मधेपुरा, सहरसा और सुपौल में भी खराब मौसम को लेकर चेतावनी दी गई है. लोगों को सलाह दी गई है कि खराब मौसम के दौरान पक्के मकानों की शरण लें और बिजली के खंभों व ऊंचे पेड़ों से दूर रहें.

यह भी पढ़ें: बिहार में अब ऑन द स्पॉट होगा फैसला! सीएम सम्राट चौधरी ने DM-SP समेत अधिकारियों को दी 2 महीने की डेडलाइन

    follow google news