Bihar ka mausam: बिहार में जैसे-जैसे दिसंबर का महीना बीत रहा, वैसे-वैसे ही ठंड का असर लगातार बढ़ते हुई दिखाई दे रहा है. राज्य में न्यूनतम तापमान में लगातार हो रहें गिरावट के कारण कनकनी वाली ठंड ने लोगों को परेशान कर रखा है. सुबह और शाम के वक्त घना कोहरा होने की वजह से विजिबिलिटी में भी कमी आ गई है. वहीं दिन में हल्की धूप निकलने के बावजूद भी ठंड बरकरार है. मौसम विभाग (IMD Alert) के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा, साथ ही ठंड में भी कमी के कोई आसार नहीं दिख रहे है.
ADVERTISEMENT
पिछले 24 घंटों का हाल?
पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य में कहीं बारिश नहीं हुई और मौसम पूरी तरह शुष्क रहा. मंगलवार सुबह से ही राज्य के अधिकांश हिस्सों में कोहरा छाया रहा और समस्तीपुर में तो विजिबिलिटी 100 मीटर तक पहुंच गया. तापमान की बात करें तो राज्य में सबसे अधिक तापमान का रेंज 22.4 से 28.1 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जिसमें सबसे अधिक तापमान किशनगंज में रिकॉर्ड हुआ. वहीं न्यूनतम तापमान 8.4 से 15.6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा और सबसे कम तापमान सबौर (भागलपुर) में दर्ज किया गया.
आज कैसा रहेगा मौसम?
आज के मौसम की बात करें तो राज्य में आज भी कहीं बारिश नहीं होगी, लेकिन पछुआ हवाओं की वजह से ठंड ज्यादा महसूस हो सकती है. साथ ही राज्य के अधिकांश हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा देखने को मिलेगा, जबकि दिन में आसमान साफ रहेगा और हल्की धूप भी निकलेगी.
पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण, पूवी चंपारण, गोपालगंज
- अधिकतम तापमान: 24-26 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 10-12 डिग्री सेल्सियस
सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर
- अधिकतम तापमान: 22-24 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 10-12 डिग्री सेल्सियस
सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार
- अधिकतम तापमान: 24-26 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 12-14 डिग्री सेल्सियस
बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल
- अधिकतम तापमान: 24-26 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 08-10 डिग्री सेल्सियस(सबसे ज्यादा ठंड)
पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद
- अधिकतम तापमान: 24-26 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 10-12 डिग्री सेल्सियस
भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया
- अधिकतम तापमान: 24-26 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 10-12 डिग्री सेल्सियस
आने वाले दिनों के मौसम का हाल
मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 3-4 दिनों में मौसम में कोई खास बदलाव नहीं देखने को मिलेंगे. अधिकतम तापमान में हल्की सी गिरावट हो सकती है, जबकि न्यूनतम तापमान में कोई गिरावट की उम्मीद नहीं देखी जा रही है. हालांकि दक्षिण बिहार के कई जिलों बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, अरवल, रोहतास में पारा 8–10 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.15 दिसंबर तक सभी जिलों में लगातार शुष्क मौसम की ही संभावना है और बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है.
ADVERTISEMENT

