Bihar Weather Update: बिहार में ठंड और कोहरे का प्रकोप जारी! लो विजिबिलिटी बनी बड़ी परेशानी, जानें 10 फरवरी की वेदर रिपोर्ट

Bihar weather forecast: बिहार में फरवरी के दूसरे सप्ताह में भी ठंड और कोहरे का असर जारी है. मौसम विभाग के अनुसार 10 फरवरी को राज्य में मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन कई उत्तरी जिलों में सुबह के समय घना कोहरा और लो विजिबिलिटी देखने को मिल सकती है. जानिए बिहार का लेटेस्ट मौसम अपडेट, तापमान का हाल और अगले 7 दिनों का वेदर फोरकास्ट.

Bihar weather forecast
Bihar Weather Update

न्यूज तक डेस्क

follow google news

फरवरी का दूसरा सप्ताह शुरू हो चुका है लेकिन बिहार में ठंड और कोहरा कम होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं. हालांकि दूसरे सप्ताह की शुरुआत शांत मौसम के साथ होती दिखाई दे रही है. मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में फिलहाल किसी बड़े सिस्टम का प्रभाव नहीं दिख रहा है, जिससे अगले कुछ दिनों तक मौसम सामान्य बने रहने की संभावना है. लेकिन सुबह के समय कुछ जिलों में कोहरे का असर बना रह सकता है, जिससे विजिबिलिटी कम होने और यातायात प्रभावित होने की आशंका है. तापमान में भी बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं देखा जाएगा और दिन में हल्की गर्माहट महसूस हो सकती है. आइए विस्तार से जानते हैं मौसम का पूरा हाल.

Read more!

पिछले 24 घंटों का मौसम

बीते 24 घंटों के मौसम की बात करें तो राज्य के अधिकांश इलाके ठंड और कोहरा की चपेट में रहे. मिली जानकारी के मुताबिक सुबह-सुबह कई इलाकों में विजिबिलिटी काफी कम हो गई जिससे की लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. सुबह और शाम हवा की वजह से ठंड का खास प्रभाव भी देखने को मिला. तापमान की बात करें तो कैमूर 28.9 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का गर्म शहर रहा, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान किशनगंज में 8.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. 

10 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार 10 फरवरी को पूरे बिहार में मौसम सामान्य बना रहेगा. दिन के तापमान में बहुत बड़ा बदलाव नहीं होगा और अधिकांश इलाकों में सामान्य सर्दी के साथ दिन में हल्की गर्माहट महसूस होगी. मौसम विभाग ने बताया है कि 10 फरवरी के लिए किसी भी जिले में मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है. हालांकि इससे पहले पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी और सुपौल में घने कोहरे की संभावना जताई गई थी, जिससे सुबह के समय विजिबिलिटी प्रभावित हो सकती है. 

यहां देखें जिलेवार तापमान

पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण, पूवी चंपारण, गोपालगंज (उत्तर पश्चिम बिहार)

  • अधिकतम तापमान: 24-26 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: 10-12 डिग्री सेल्सियस

सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर (उत्तर मध्य बिहार)

  • अधिकतम तापमान: 24-26 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: 12-14 डिग्री सेल्सियस

सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार (उत्तर पूर्व बिहार)

  • अधिकतम तापमान: 26-28 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: 12-14 डिग्री सेल्सियस

बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल (दक्षिण पश्चिम बिहार)

  • अधिकतम तापमान: 24-26 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: 10-12 डिग्री सेल्सियस

पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद (दक्षिण मध्य बिहार)

  • अधिकतम तापमान: 24-26 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: 10-12 डिग्री सेल्सियस

भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया (दक्षिण पूर्व बिहार)

  • अधिकतम तापमान: 24-26 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: 10-12 डिग्री सेल्सियस

आने वाले दिनों का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार अगले 7 दिनों तक पूरे राज्य में मौसम सामान्य रहने की संभावना है और तापमान में भी कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर के आसपास बना रहेगा. साथ ही दिन के समय हल्की धूप और सुबह-शाम ठंड का असर बना रह सकता है. कुछ उत्तरी जिलों में सुबह के समय हल्का कोहरा भी देखने को मिल सकता है, लेकिन व्यापक मौसम परिवर्तन की संभावना फिलहाल नहीं है. इसके अलावा अगले सात दिनों तक बारिश को लेकर भी कोई अपडेट नहीं है.

यह खबर भी पढ़ें: 'हमसे भिड़िएगा तो गच्चा में गिरिएगा...', तेज प्रताप यादव ने अब किसके लिए दे दी ये चेतावनी!

    follow google news