'हमसे भिड़िएगा तो गच्चा में गिरिएगा...', तेज प्रताप यादव ने अब किसके लिए दे दी ये चेतावनी!

Tej Pratap Yadav statement: बिहार की राजनीति में तेज प्रताप यादव और आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह के बीच बयानबाजी तेज हो गई है. अनुष्का यादव से जुड़ी अफवाहों पर सफाई देने के बाद तेज प्रताप ने 'जयचंद' विवाद को लेकर सुनील सिंह को चेतावनी दी. जानिए इस पूरे राजनीतिक विवाद की पृष्ठभूमि, बयानबाजी और जनशक्ति जनता दल को लेकर तेज प्रताप के दावे.

ADVERTISEMENT

Tej Pratap Yadav statement
तेज प्रताप ने फिर दी चेतावनी
Google CTA

बिहार में एक बार फिर लालू प्रसाद यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव चर्चा में आ गए है और इस बार भी वजह अनुष्का यादव ही है. दरअसल बीते कल एक खबर आई की अनुष्का यादव ने एक बच्ची को जन्म दिया है, जिसके बाद लोग इसे तेज प्रताप से जोड़ने लगे. बात आग की तरह फैली तो तेज प्रताप यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात को सिरे से खारिज कर दिया और साथ ही 5 जयचंदों के नाम का खुलासा भी किया, जिसमें आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह का भी नाम था. लेकिन आज सुनील सिंह ने तेज प्रताप के बयान को बचकाना बताया, जिसके बाद अब तेज प्रताप ने फिर एक बयान देते हुए कहा कि, 'हमसे भिड़िएगा तो गच्चा में गिरिएगा सुनील सिंह जी'. आइए विस्तार से समझते हैं पूरा मामला और जानते है इस विवाद की पूरी कहानी.