बिहार में पिछले दिनों तक जहां आंधी-बारिश की वजह से मौसम सुहावना बना हुआ था, वह अब पलटने वाला है. अभी तक राज्य में कहीं हल्की से मध्यम बारिश तो कहीं तेज हवाओं का असर देखने को मिल रहा था. लेकिन मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, मौसम का मिजाज अब पूरी तरह बदलने वाला है और तापमान में तेजी से बढ़ोतरी के संकेत भी मिल रहे हैं, जिससे आने वाले दिनों में गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है. आइए विस्तार से जानते है मौसम का पूरा अपडेट.
ADVERTISEMENT
पिछले 24 घंटों में कैसा रहा मौसम?
पिछले 24 घंटों के दौरान बिहार के अररिया और किशनगंज जिलों में मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि सुपौल, मधुबनी और पूर्णिया में हल्की बारिश देखने को मिली. राज्य के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहा. तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 28 से 34.5 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जिसमें कैमूर में सबसे ज्यादा 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान 14.4 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जिसमें सबसे कम तापमान सीवान (जीरादेई) में रिकॉर्ड हुआ. इस बीच किशनगंज में 41 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चली.
11 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार 11 अप्रैल को बिहार के सभी हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. यानी बारिश या आंधी-तूफान की कोई संभावना नहीं है और दिनभर साफ मौसम बना रहेगा.हालांकि तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है, जिससे दिन में गर्मी का अहसास बढ़ेगा.
आने वाले दिनों में बढ़ेगी गर्मी?
अगले 3-4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है. वहीं न्यूनतम तापमान में भी 2 से 4 डिग्री की बढ़त हो सकती है. इसका मतलब है कि आने वाले दिनों में बिहार में गर्मी का असर तेजी से बढ़ेगा और तापमान 38-40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाते ही बिहार में बड़ा उलटफेर? टल गई बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक, अब आगे क्या!
ADVERTISEMENT


