Bihar Weather Update: 12 फरवरी को कैसा रहेगा बिहार का मौसम? जानें अपने जिले के तापमान का हाल

Bihar Weather Update: 12 फरवरी को बिहार में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. दिन में हल्की गर्माहट और सुबह-रात में ठंड बनी रह सकती है. कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है. जानिए अपने जिले का तापमान, मौसम विभाग का पूर्वानुमान और अगले 7 दिनों का वेदर अपडेट.

Bihar Weather Update
Bihar Weather Update

न्यूज तक डेस्क

follow google news

Bihar Weather News: जैसे-जैसे फरवरी का महीना बीत रहा है, वैसे-वैसे ही अब बिहार में ठंड का असर कम होते दिखाई दे रहा है. धीरे-धीरे बिहार के कुछ हिस्सों में मौसम साफ हो रहा है जिससे अब आगे भी ठंड और कोहरे के राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. हालांकि कई इलाकों में न्यूनतम तापमान अभी भी 10 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया जा रहा है. इसी बीच मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है जिसके मुताबिक  राज्य में फिलहाल किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं. दिन में हल्की गर्माहट महसूस होने के साथ ही सुबह और रात में ठंड का असर बने रहने की बात सामने आई है. आइए विस्तार से जानते हैं मौसम की पूरी कहानी.

Read more!

पिछले 24 घंटों में मौसम का हाल

पिछले 24 घंटों के दौरान बिहार का मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहा और राज्य में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई. इसके अलावा राज्य के कुछ इलाकों में कोहरा तो कुछ इलाकों में तेज धूप का असर भी देखने को मिला. राज्य का अधिकतम तापमान 24.6 से 29.4 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जिसमें सबसे अधिक अधिकतम तापमान कैमूर में 29.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. वहीं  सबसे कम न्यूनतम तापमान सीवान के जीरादेई में 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. कई स्थानों पर तापमान में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया। 

आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार 12 फरवरी को पूरे बिहार में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. आसमान सामान्य रूप से साफ रहने की उम्मीद है और बारिश की कोई संभावना नहीं है. दिन के तापमान में हल्की गर्माहट महसूस हो सकती है, जबकि सुबह और रात में हल्की ठंड बनी रह सकती है.

यहां देखें जिलेवार तापमान

पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण, पूवी चंपारण, गोपालगंज (उत्तर पश्चिम बिहार)

  • अधिकतम तापमान: 24-26 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: 12-14 डिग्री सेल्सियस

सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर (उत्तर मध्य बिहार)

  • अधिकतम तापमान: 24-26 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: 12-14 डिग्री सेल्सियस

सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार (उत्तर पूर्व बिहार)

  • अधिकतम तापमान: 26-28 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: 12-14 डिग्री सेल्सियस

बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल (दक्षिण पश्चिम बिहार)

  • अधिकतम तापमान: 26-28 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: 12-14 डिग्री सेल्सियस

पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद (दक्षिण मध्य बिहार)

  • अधिकतम तापमान: 26-28 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: 12-14 डिग्री सेल्सियस

भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया (दक्षिण पूर्व बिहार)

  • अधिकतम तापमान: 26-28 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: 10-12 डिग्री सेल्सियस

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

अगले 3 से 4 दिनों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले एक सप्ताह तक पूरे राज्य में शुष्क मौसम बना रहेगा. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले सात दिनों तक राज्य के किसी भी हिस्से में बारिश की संभावना नहीं है. 

यह खबर भी पढ़ें: बिहार में फिर 'पकड़ौआ विवाह', पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवक को नशा पिलाकर जबरन करवाई शादी, वीडियो वायरल

    follow google news