बिहार में फिर 'पकड़ौआ विवाह', पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवक को नशा पिलाकर जबरन करवाई शादी, वीडियो वायरल

Pakadua Marriage Bihar: समस्तीपुर, बिहार में फिर सामने आया पकड़ौआ विवाह का मामला, जहां पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवक को कथित तौर पर नशा पिलाकर जबरन शादी करवा दी गई. वायरल वीडियो में दूल्हा बेसुध नजर आ रहा है. जानिए पूरी घटना, आरोप-प्रत्यारोप और कानून-व्यवस्था पर उठते सवाल.

ADVERTISEMENT

Pakadua Marriage Bihar
समस्तीपुर में युवक को नशा पिलाकर जबरन कराई शादी
google news

बिहार के समस्तीपुर से एक बार फिर 'पकड़ौआ विवाह' यानी जबरन शादी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां बिहार पुलिस की तैयारी कर रहे एक युवक को नशीला पदार्थ पिलाकर और मारपीट कर जबरन शादी के मंडप पर बैठा दिया गया. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में युवक नशे की हालत में बेसुध नजर आ रहा है. आइए विस्तार से जानते हैं पूरी कहानी.