Bihar Weather Update: बिहार में कैसा रहेगा 12 मार्च को मौसम? जानें बारिश को लेकर IMD ने क्या दिया अपडेट

Bihar Weather Forecast: बिहार में 12 मार्च को मौसम सामान्य और शुष्क रहने का अनुमान है. IMD के अनुसार राज्य में फिलहाल बारिश की संभावना कम है, जबकि अगले कुछ दिनों में तापमान 2-3 डिग्री तक बढ़ सकता है. दिन में हल्की गर्मी और सुबह-शाम ठंडक महसूस होगी. जानिए मौसम की पूरी रिपोर्ट.

Bihar weather update today
Bihar weather update today

न्यूज तक डेस्क

follow google news

Bihar Weather Forecast: बिहार में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है. राज्य के अधिकांश हिस्सों में अब सुबह और शाम की हल्की ठंड के बाद दिन में सुनहरी धूप खिल रही है. इसी बीच मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है, जिसके मुताबिक 12 मार्च को मौसम सामान्य रहेगा. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार राज्य में अभी बारिश की कोई खास संभावना नहीं है और अगले कुछ दिनों तक मौसम लगभग इसी तरह बना रहेगा. हालांकि तापमान में धीरे-धीरे बदलाव देखने को मिल सकता है. 

Read more!

पिछले 24 घंटों का हाल?

पिछले 24 घंटों के दौरान बिहार का मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहा और राज्य में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई. तापमान की बात करें तो राज्य का अधिकतम तापमान लगभग 31 से 33.2 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया. सबसे अधिक अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस फारबिसगंज (अररिया) में दर्ज किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान 19.6 से 24.5 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस किशनगंज में दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार अधिकतर स्थानों पर तापमान में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया और मौसम सामान्य बना रहा.

12 मार्च को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 12 मार्च को बिहार के लगभग सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. आसमान अधिकतर साफ रहेगा और दिन में हल्की गर्मी महसूस हो सकती है. सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक बनी रह सकती है, लेकिन दिन के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना है. कुल मिलाकर राज्य में मौसम सामान्य रहेगा और किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नहीं है.

आने वाले दिनों में तापमान का रुख

तापमान के रुझान की बात करें तो अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा. इसके बाद अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है. वहीं न्यूनतम तापमान में भी आने वाले दिनों में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट देखने को मिल सकती है. इससे दिन में हल्की गर्मी और सुबह-शाम हल्की ठंडक का असर महसूस हो सकता है.

बारिश को लेकर क्या है अपडेट?

मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल बिहार में बारिश की संभावना कम है और अगले तीन दिनों तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. इसके बाद कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की गतिविधियां शुरू हो सकती हैं. विभाग के अनुसार बिहार से उत्तर छत्तीसगढ़ तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है, जबकि एक अन्य ट्रफ पश्चिम असम से बांग्लादेश होते हुए गंगीय पश्चिम बंगाल तक फैली है. इसके अलावा एक पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है, जो 14 मार्च के आसपास उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है. इन मौसमीय प्रणालियों का असर बाद में बिहार के मौसम पर भी पड़ सकता है.

यह खबर भी पढ़ें: तेजस्वी और अख्तरुल ईमान के बीच हुई 'पॉजिटिव' गुफ्तगू, राज्यसभा चुनाव से पहले ओवैसी की पार्टी का बदला रुख?

    follow google news