Bihar Weather Update: बिहार में 12 अक्टूबर को इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

न्यूज तक डेस्क

• 07:31 PM • 11 Oct 2026

Bihar Weather Update: बिहार में मॉनसून की वापसी के बीच मौसम का मिजाज बदल रहा है. 12 अक्टूबर को कई जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है, जबकि कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है. 13 से 15 अक्टूबर तक राहत के आसार हैं, लेकिन 16 और 17 अक्टूबर को बारिश के साथ वज्रपात की संभावना भी जताई गई है.

Bihar Weather Update
Bihar Weather Update
Google CTA

Bihar Weather Update: बिहार में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. एक तरफ दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी शुरू हो चुकी है, तो दूसरी ओर राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के मुताबिक, कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है, जबकि कई जगहों पर मौसम शुष्क बना हुआ है. बंगाल की खाड़ी में बन रहे मौसमी सिस्टम का असर आने वाले दिनों में भी दिख सकता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि 12 अक्टूबर को आपके जिले में बारिश होगी या धूप निकलेगी और अगले कुछ दिनों तक मौसम कैसा रहने वाला है.

Read more!

बिहार में 12 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, 12 अक्टूबर को बिहार के अधिकांश भागों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा, हालांकि कुछ सीमित इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है. उत्तर-पश्चिम बिहार (पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण), उत्तर-मध्य बिहार (मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी) और उत्तर-पूर्व बिहार (सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा) के जिलों में मौसम पूरी तरह शुष्क रहने का अनुमान है. वहीं दक्षिण-पश्चिम बिहार (रोहतास, भभुआ, भोजपुर, बक्सर, अरवल, औरंगाबाद), दक्षिण-मध्य बिहार (पटना, नालंदा, जहानाबाद, नवादा, गया, लखीसराय, शेखपुरा, बेगूसराय) और दक्षिण-पूर्व बिहार (जमुई, मुंगेर, बांका, खगड़िया, भागलपुर) के जिलों में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है. हालांकि मौसम विभाग ने 12 अक्टूबर के लिए राज्य के किसी भी जिले में कोई चेतावनी जारी नहीं की है.

आने वाले दिनों में बिहार के मौसम का हाल

आने वाले दिनों के पूर्वानुमान पर नजर डालें तो 13 से 15 अक्टूबर तक पूरे बिहार में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने के आसार हैं. इसके बाद 16 अक्टूबर को उत्तर-पश्चिम बिहार के जिलों (पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण), उत्तर-मध्य बिहार के जिलों (मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी) और दक्षिण-पश्चिम बिहार (रोहतास, भभुआ, भोजपुर, बक्सर, अरवल, औरंगाबाद) में एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है. वहीं 17 अक्टूबर को उत्तर-पूर्व बिहार (सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा) और दक्षिण-पूर्व बिहार (जमुई, मुंगेर, बांका, खगड़िया, भागलपुर) के जिलों में भी एक-दो स्थानों पर बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग का कहना है कि 16 और 17 अक्टूबर को बारिश के साथ वज्रपात की भी स्थिति बन सकती है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

यह भी पढ़ें: MLC Election: नीरज कुमार का नाम सुनते ही भड़के प्रशांत किशोर, JDU को दिया बड़ा चैलेंज