पिछले कुछ दिनों से बिहार का मौसम सामान्य और स्थिर बना हुआ है. मौसम की इस हाल को देखते हुए अब कहा जा रहा है कि लोगों को फिलहाल बारिश या किसी बड़े मौसम बदलाव की चिंता करने की जरूरत नहीं है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक आसमान साफ रहेगा और तापमान सामान्य स्तर पर बना रहेगा. दिन में हल्की गर्माहट और सुबह-शाम हल्की ठंड का असर जारी रहेगा. आइए विस्तार से जानते हैं मौसम की पूरी रिपोर्ट.
ADVERTISEMENT
पिछले 24 घंटों में कैसा रहा मौसम?
पिछले 24 घंटों के दौरान पूरे बिहार में मौसम सामान्य बना रहा और राज्य के किसी भी इलाके में बारिश नहीं हुई. हालांकि कुछ इलाकों में सुबह के समय हल्का कोहरा देखने को मिला जिससे ठंडक महसूस हुई लेकिन दिन आते-आते धूप ने फिर से एक बार मौसम सामान्य कर दिया. वहीं बीते 24 घंटों के तापमान की बात करें तो कैमूर 31.1 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म शहर रहा , जबकि भागलपुर के सबौर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जैसे-जैसे कोहरा छंट रहा है वैसे-वैसे ही राज्य के अधिकांश इलाकों में विजिबिलिटी की समस्या खत्म हो रही है.
18 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम?
IMD के मुताबिक आज यानी 18 फरवरी को भी मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. आज भी मौसम पिछले दिनों की तरह ही मिला-जुला रहेगा जिसमें राज्य के कुछ इलाकों में सुबह-सुबह हल्का कोहरा तो दिन के समय धूप निकलेगी. हालांकि मौसम विभाग ने साफ किया है कि इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. साथ ही सुबह और रात में हल्की ठंड बनी रहेगी और हवा भी सामान्य गति से चलने की संभावना है.
यहां देखें जिलेवार तापमान
पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण, पूवी चंपारण, गोपालगंज (उत्तर पश्चिम बिहार)
- अधिकतम तापमान: 28-30 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 14-16 डिग्री सेल्सियस
सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर (उत्तर मध्य बिहार)
- अधिकतम तापमान: 28-30 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 16-18 डिग्री सेल्सियस
सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार (उत्तर पूर्व बिहार)
- अधिकतम तापमान: 28-30 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 14-16 डिग्री सेल्सियस
बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल (दक्षिण पश्चिम बिहार)
- अधिकतम तापमान: 28-30 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 12-14 डिग्री सेल्सियस
पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद (दक्षिण मध्य बिहार)
- अधिकतम तापमान: 28-30 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 14-16 डिग्री सेल्सियस
भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया (दक्षिण पूर्व बिहार)
- अधिकतम तापमान: 28-30 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 14-16 डिग्री सेल्सियस
आने वाले दिनों का मौसम
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 7 दिनों तक पूरे बिहार में मौसम शुष्क बना रहेगा और बारिश की संभावना नहीं है. अगले 2–3 दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा. इसके बाद तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी जा सकती है, जिससे दिन में गर्मी थोड़ी बढ़ सकती है. इसके अलावा मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 18 से 23 फरवरी तक बिहार के किसी भी हिस्से में बारिश की संभावना नहीं है.
ADVERTISEMENT

