'सर प्लीज आज भर दे दीजिए...' दानापुर में परीक्षा केंद्र पर रोती रही छात्रा, बिहार बोर्ड की सख्ती की वजह से नहीं खुला गेट

BSEB matric exam 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की मैट्रिक परीक्षा के पहले दिन दानापुर से एक भावुक कर देने वाली तस्वीर सामने आई, जहां कुछ मिनट की देरी से पहुंची छात्रा को सख्त नियमों के कारण परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया. छात्रा गेट के बाहर रोती-बिलखती रही गेट नहीं खोला गया. जानिए पूरा मामला.

ADVERTISEMENT

BSEB matric exam 2026
BSEB matric exam 2026
google news

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की मैट्रिक की परीक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं. परीक्षा के पहले ही दिन पटना के दानापुर से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. यहां एक छात्रा परीक्षा केंद्र पर महज कुछ मिनट की देरी से पहुंची, लेकिन बोर्ड के सख्त नियमों के कारण उसे अंदर प्रवेश नहीं दिया गया.