Bihar Weather Update: बिहार में 19 जुलाई को बदलेगा मौसम! इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज-येलो अलर्ट

न्यूज तक डेस्क

• 05:24 PM • 18 Jul 2026

Bihar Weather Today: बिहार में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है. मौसम विभाग ने 19 जुलाई के लिए कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. कहीं मूसलाधार बारिश होगी तो कहीं तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है. जानिए आपके जिले का ताजा मौसम अपडेट.

Bihar Weather Update
Bihar Weather Update
Google CTA

Bihar Monsoon update: बिहार में मानसून की रफ्तार एक बार फिर तेज हो गई है, जिससे गर्मी से परेशान लोगों काे राहत मिलने की उम्मीद है. मौसम विभाग ने अपना दैनिक बुलेटिन जारी किया है. इसके अनुसार 19 जुलाई 2026 को पूरे राज्य के मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. ऐसे में IMD ने प्रदेश के कई जिलों येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. फिलहाल, प्रदेश में घने बादलों ने डेरा जमाया हुआ है, जिस वजह से ठंडी हवाएं चल रही हैं. यही वजह है कि प्रदेश में उमस भरी गर्मी को पूरी तरह से गायब है. 

Read more!

बिहार में 19 जुलाई को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 19 जुलाई को बिहार के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. यहां उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य और उत्तर-पूर्व बिहार के अधिकांश हिस्सों में अनेक स्थानों पर झमाझम बारिश होने के आसार हैं. मौसम विभाग ने 19 जुलाई के लिए प्रदेश के सभी जिलों जिलों में अलर्ट जारी किया है. इनमें गया, गोपालगंज, नवादा, सिवान, पश्चिम चंपारण जिलों आदि जिलों में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

इसके अनुसार यहां बादल गरजने के साथ मूसलाधार बारिश हो सकती है. इसके अलावा राजधानी पटना, अरवल, भोजपुर, बक्सर, जहानाबाद, किशनगंज, नालंदा, रोहतास और शेखपुरा जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन सभी जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है.

आने वाले दिनों बिहार के मौसम का हाल

आने वाले दिनों की बात करें तो बिहार में बारिश का दौर अभी थमने वाला नहीं है. 20 जुलाई को अरवल, भोजपुर, बक्सर, जहानाबाद, पटना, समस्तीपुर और वैशाली जिलों में भारी वर्षा का अनुमान है. इसके बाद 21 और 22 जुलाई को रोहतास, पश्चिम चंपारण, गया और नवादा में भारी बारिश जारी रहेगी. वहीं 23 और 24 जुलाई को औरंगाबाद, रोहतास और पश्चिमी चंपारण समेत दक्षिण-पश्चिम बिहार के जिलों में मानसून की भारी सक्रियता के कारण भारी बारिश दर्ज की जाएगी, जिससे अगले एक सप्ताह तक बिहारवासियों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी.

यह भी पढ़ें: बिहार में कंटेंट क्रिएटर्स की बल्ले-बल्ले! Reel बनाकर जीत सकते हैं 3 लाख रुपये, जानें नियम और शर्तें