Bihar weather update: कभी धूप तो कभी बारिश…बिहार में मौसम का अजीब खेल, अब IMD की इस चेतावनी ने फिर बढ़ाई टेंशन

Bihar Weather Today: बिहार में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. कहीं लू जैसे हालात तो कहीं हल्की बारिश ने लोगों को उलझन में डाल दिया है. तापमान तेजी से बढ़ रहा है और IMD ने आने वाले दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें तेज हवाएं, बिजली और बारिश की चेतावनी शामिल है.

Bihar Weather Update
Bihar Weather Update

संदीप कुमार

follow google news

Bihar weather forecast 2026: बिहार में मौसम ने हर दिन अलग अलग रंग दिखा रहा है. यहां एक ओर राज्य के कुछ हिस्सों में सूरज की तपिश से लोग परेशान है. वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य बिहार के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी का मिला-जुला असर बना हुआ है. इस बीच अब एक बार फिर मौसम विभाग ने ताजा बुलेटिन जारी किया है. इसके अनुसार आज तो माैसम साफ बना रहेगा, लेकिन आने वाले दिनों में ये बिगड़ सकता है. IMD के मुताबिक 4 से 7 अप्रैल के बीच प्रदेश में कुछ स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई गई है.

Read more!

बिहार में 2 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, आज, 2 अप्रैल को बिहार के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा. हालांकि, राज्य के कुछ हिस्सों में बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है. लेकिन IMD ने बारिश की को लेकर कोई बात नहीं कही है और न ही कोई बड़ी चेतावनी दी है. वहीं बीते 24 घंटों में खगड़िया के बेलदौर और मधेपुरा के आलमनगर जैसे क्षेत्रों में हल्की बारिश दर्ज की गई थी, जिससे इन इलाकों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई. इसके साथ ही आज प्रदेश की राजधानी पटना, गया, भागलपुर और पूर्णिया जैसे प्रमुख शहरों में आसमान साफ रहने और धूप खिली रहने का अनुमान है.

वहीं अगर तापमान की बात करें तो बिहार अब धीरे-धीरे भीषण गर्मी की ओर बढ़ रहा है. मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले 3 से 4 दिनों के दौरान राज्य के अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. दक्षिण बिहार के जिलों जैसे बक्सर, गया, रोहतास और औरंगाबाद में अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. वहीं, न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव की उम्मीद नहीं है.

आने वाले दिनों में बिहार के मौसम का हाल

अगर आने वाले दिनों में मौसम की बात करें तो प्रदेश का मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है. मौसम विभाग के अनुसार 5 और 6 अप्रैल को राज्य के अधिकांश जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसके तहत बदल गर्जना, बिजली चमकना और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. इस दौरान उत्तर-पश्चिम बिहार के पश्चिमी चंपारण, सीवान, सारण और दक्षिण-पूर्व बिहार के जमुई, मुंगेर, भागलपुर जैसे जिलों में 5 अप्रैल से बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने के आसार हैं. 

 

    follow google news