बिहार में मौसम का मिजाज लगातार बदलते हुए नजर आ रहा है. पिछले 24 घंटों के दौरान बिहार में मॉनसून की गतिविधि कमजोर रही. राज्य के उत्तर-मध्य, उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम हिस्सों के कुछ स्थानों पर, जबकि बाकी हिस्सों में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. अब विभाग ने 21 अगस्त को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है जिसके मुताबिक, 21 अगस्त को राज्य के उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य और उत्तर-पूर्वी हिस्सों के जिलों में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है.
ADVERTISEMENT
21 अगस्त को बिहार में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के सात दिवसीय पूर्वानुमान के मुताबिक 21 अगस्त को उत्तर-पश्चिम बिहार में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है. इस क्षेत्र में पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण शामिल हैं. उत्तर-मध्य बिहार के मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, समस्तीपुर और मधुबनी में भी कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई गई है.
उत्तर-पूर्व बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा और सहरसा में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है.
दक्षिण-पश्चिम बिहार के रोहतास, भभुआ, भोजपुर, बक्सर, अरवल और औरंगाबाद में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है. दक्षिण-मध्य बिहार के पटना, नालंदा, जहानाबाद, नवादा, गया, लखीसराय, शेखपुरा और बेगूसराय में एक-दो स्थानों पर बारिश की संभावना है. वहीं दक्षिण-पूर्व बिहार के जमुई, मुंगेर, बांका, खगड़िया और भागलपुर में भी एक-दो स्थानों पर बारिश का पूर्वानुमान है.
21 अगस्त को किन जिलों में अलर्ट?
21 अगस्त यानी शुक्रवार के लिए मौसम विभाग ने राज्य के उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य और उत्तर-पूर्वी हिस्सों के जिलों में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी दी है.
उत्तर-पश्चिम बिहार में पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण आते हैं। उत्तर-मध्य बिहार में सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर और समस्तीपुर शामिल हैं. उत्तर-पूर्व बिहार में सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार शामिल हैं.
तापमान का क्या रहेगा हाल?
21 अगस्त को उत्तर-पश्चिम बिहार के जिलों में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री और न्यूनतम 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है. उत्तर-मध्य और उत्तर-पूर्व बिहार में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री तथा न्यूनतम 26 से 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व बिहार में अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व हिस्सों में न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.
अगले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 22 अगस्त को उत्तर-पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य बिहार में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना है. उत्तर-मध्य बिहार में भी ऐसा मौसम रह सकता है और अररिया, पूर्वी चंपारण, किशनगंज तथा पश्चिमी चंपारण में भारी बारिश की संभावना जताई गई है.
23 अगस्त को दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-मध्य, उत्तर-मध्य और दक्षिण-पूर्व बिहार के कुछ हिस्सों में मेघ गर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवा की संभावना है. भभुआ, बक्सर, गोपालगंज, रोहतास और सीवान में भारी बारिश की संभावना है. 24 अगस्त को दक्षिण-पश्चिम, उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-मध्य हिस्सों में तेज हवा के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना है. बेगूसराय, खगड़िया, लखीसराय, नालंदा, समस्तीपुर और वैशाली में भारी बारिश का पूर्वानुमान है.
25 अगस्त को उत्तर-पश्चिम, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व हिस्सों में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ तेज हवा चल सकती है. पूर्वी चंपारण, गोपालगंज और पश्चिमी चंपारण में भारी बारिश की संभावना है. 26 अगस्त को उत्तर-पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य बिहार में इसी तरह के मौसम की संभावना जताई गई है.
मौसम विभाग की चेतावनी
मौसम विभाग ने मेघ गर्जन, वज्रपात और बारिश के दौरान जान-माल तथा पशुओं को नुकसान की आशंका जताई है. खुले में रहने वाले लोगों को जल्द से जल्द पक्के मकान की शरण लेने, ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा विद्युत संचालक वस्तुओं से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है. भारी बारिश के दौरान नदियों के जलस्तर में वृद्धि और शहरों के निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन सकती है. अचानक बाढ़ की आशंका वाले क्षेत्रों से दूर रहने की भी सलाह दी गई है.
अनंत सिंह की नीतीश कुमार से बंद कमरे में हुई मुलाकात, सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज!
ADVERTISEMENT


