Bihar Weather Today: बिहार में जनवरी शुरुआत से जो ठंड ने अपना रूप दिखाना शुरू कर किया है, आज भी उसका असर दिख रहा है. सुबह और देर शाम के अलावा दिन में भी कई इलाकों में लोगों को कनकनी वाली ठंड का सामना करना पड़ रहा है. ठंड के अलावा घना कोहरा दिन लोगों के लिए एक परेशानी बनी हुई है क्योंकि राज्य के अधिकांश हिस्सों में विजिबिलिटी काफी कम देखी जा रही है. इसी बीच मौसम विभाग ने 21 जनवरी को लेकर नया अलर्ट जारी किया है. इसके मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण दिन के तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है, जिससे ठंड का असर थोड़ा और बढ़ सकता है. आइए विस्तार से जानते हैं 21 जनवरी के लिए बिहार के मौसम का हाल.
ADVERTISEMENT
पिछले 24 घंटों का मौसम
बीते 24 घंटों में राज्य पूरी तरह से ठंड की चपेट में रहा है. पटना, बेगूसराय समेत कई जिलों में सुबह-सुबह घना कोहरा छाया रहा जिससे लोग घरों से निकलने में कतराते दिखे. कई इलाकों में तापमान के नीचे जाने की वजह कनकनी वाली ठंड ने लोगों को खूब परेशान किया. तापमान की बात करें तो बसे अधिक तापमान कैमूर जिले में 29.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गय, जबकि सबसे ठंडा जिला किशनगंज रहा, जहां न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
21 जनवरी को कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार 21 जनवरी को बिहार के सभी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा. दिन के समय आसमान साफ रहेगा, जबकि सुबह और देर रात हल्का कोहरा छाने की संभावना है, खासकर उत्तर और मध्य बिहार के इलाकों में. इस दिन अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखी जा सकती है, जिससे दिन के समय ठंड का अहसास बढ़ेगा. वहीं न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे रात की ठंड थोड़ी कम महसूस हो सकती है.
पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण, पूवी चंपारण, गोपालगंज (उत्तर पश्चिम बिहार)
- अधिकतम तापमान: 24-26 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 10-12 डिग्री सेल्सियस
सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर (उत्तर मध्य बिहार)
- अधिकतम तापमान: 24-26 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 12-14 डिग्री सेल्सियस
सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार (उत्तर पूर्व बिहार)
- अधिकतम तापमान: 24-26 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 10-12 डिग्री सेल्सियस
बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल (दक्षिण पश्चिम बिहार)
- अधिकतम तापमान: 24-26 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 10-12 डिग्री सेल्सियस
पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद (दक्षिण मध्य बिहार)
- अधिकतम तापमान: 26-28 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 10-12 डिग्री सेल्सियस
भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया (दक्षिण पूर्व बिहार)
- अधिकतम तापमान: 26-28 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 10-12 डिग्री सेल्सियस
आने वाले दिनों का हाल
आने वाले दिनों की बात करें तो मौसम विभाग ने साफ किया है कि अगले 7 दिनों तक बिहार में मौसम शुष्क बना रहेगा. इस दौरान राज्य में बारिश या ओलावृष्टि की कोई संभावना नहीं है. 22 और 23 जनवरी के बाद अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है, जिससे दिन के समय हल्की राहत मिल सकती है. हालांकि, रात और सुबह के समय ठंड का असर बना रहेगा. पश्चिमी विक्षोभ और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते मौसम में ठंडक बनी रहेगी, लेकिन किसी तरह के गंभीर मौसम बदलाव की आशंका नहीं है.
यह खबर भी पढ़ें: पटना हॉस्टल कांड: NEET छात्रा की मौत मामले में हुआ बड़ा खुलासा, 'तीसरे फ्लोर' का खौफनाक सच आया सामने!
ADVERTISEMENT

