Bihar Weather Update: बिहार में 21 मार्च को जमकर होगी बारिश, अधिकांश जिलों में आंधी-बारिश के साथ 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं!

Bihar Weather Forecast: बिहार में मौसम ने अचानक करवट ली है. 21 मार्च को राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश, गरज-चमक और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि कटिहार, किशनगंज और अररिया में ऑरेंज अलर्ट के साथ भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी है. जानिए आज का पूरा मौसम अपडेट.

Bihar Weather Update Today
Bihar Weather Update Today

न्यूज तक डेस्क

follow google news

Bihar Weather Today: बिहार में मौसम का मिजाज लगातार बदलते हुए नजर आ रहा है. पिछले कुछ दिनों तक मौसम जहां सामान्य बना हुआ था और दिन के समय धूप निकल रही थी, वहीं अब राज्य के कई इलाकों में आंधी-बारिश का दौर जारी है. इसी बीच मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है जिसके मुताबिक आज यानी 21 मार्च को मौसम का बदला हुआ तेवर दिखेगा. राज्य के अधिकतर इलाकों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवा को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. खासकर उत्तर-पूर्व बिहार के कुछ जिलों में तेज हवा और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है. विस्तार से जानिए मौसम का पूरा अपडेट.

Read more!

बीते 24 घंटों का हाल?

बीते 24 घंटों के मौसम की बात करें तो राज्य के कुछ हिस्सों में मौसम का मिजाज खराब दिखा. सुबह के समय अधिकतर इलाकों में धूप निकली हुई थी लेकिन शाम के समय मौसम अचानक बदला और झोंकेदार आंधी के साथ बारिश ने मौसम को ठंडा और सुहावना बना दिया. तापमान की बात करें तो राज्य का सबसे अधिकतम तापमान कैमूर में 36.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं 18 डिग्री सेल्सियस के साथ राजगीर सबसे ठंडा शहर बना रहा. हालांकि बारिश की वजह से मौसम काफी बदला और रात के समय हल्की ठंडक महसूस हुई.

आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 21 मार्च को बिहार के कई हिस्सों में मौसम सक्रिय रहेगा जिसकी वजह से आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने उत्तर-पूर्व बिहार के 3 जिले कटिहार, किशनगंज और अररिया में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. यहां भारी बारिश के साथ-साथ गरज-चमक, वज्रपात और 50-60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. इसके अलावा राज्य के अधिकांश जिलों में 40-50 किमी/घंटा की तेज हवा के साथ-साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है.

आने वाले दिनों का हाल?

मौसम विभाग के अनुसार 22 मार्च के बाद बिहार में मौसम में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिलेगा. 22 से 26 मार्च के बीच राज्य के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. इस दौरान तापमान में भी धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी और दिन में हल्की गर्मी महसूस होने लगेगी. वहीं आसमान साफ से लेकर आंशिक बादलों वाला रह सकता है. कुल मिलाकर 21 मार्च के बाद मौसम सामान्य स्थिति में लौटता नजर आएगा और किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नहीं है.

BSEB Bihar Board Result Update: मार्च में ही आएगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, बीएसईबी अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कब खत्म होगा छात्रों का इंतजार!

 

    follow google news