Bihar Weather Update: बिहार में कैसा रहेगा 25 फरवरी का मौसम? जानें पटना सहित पूरे राज्य के तापमान का हाल

Bihar Weather Forecast: 25 फरवरी को बिहार में मौसम सामान्य रहेगा, सुबह और शाम हल्की ठंड का एहसास रहेगा और दिन में धूप निकलेगी. पटना समेत राज्य के अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान 28-31 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम 14-17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. अगले 3-4 दिनों में तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा. जानें पूरी वेदर रिपोर्ट.

Bihar weather Today
Bihar weather Today

न्यूज तक डेस्क

follow google news

बिहार में धीरे-धीरे अब ठंड का असर पूरी तरह खत्म होते दिखाई दे रहा है और पिछले कुछ दिनों से राज्य का मौसम सामान्य ही है. मौसम के इस बदलते मिजाज को देखकर कहा जा रहा है कि अब ठंड और कोहरा अपने अंतिम दौर में है और आने वाले कुछ दिनों में यह पूरी तरह खत्म हो जाएगा. इसी बीच मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है, जिसके मुताबिक आज यानी 25 फरवरी को भी राज्य का मौसम सामान्य बना रहेगा. हालांकि सुबह और देर शाम हल्की ठंड का अहसास रहेगा, लेकिन दिन के समय धूप भी निकलेगी.

Read more!

पिछले 24 घंटों का हाल?

बीते 24 घंटों की बात करें तो बिहार के अधिकांश जिलों में मौसम पूरी तरह सामान्य रहा. राज्य के किसी भी इलाके में बारिश नहीं हुई. वहीं अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी गई, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास दर्ज किया गया. सुबह के समय कुछ स्थानों पर हल्की धुंध देखी गई, लेकिन दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ हो गया और अच्छी धूप निकली. हवा की गति सामान्य रही, जिससे मौसम सुहावना महसूस हुआ.

आज कैसा रहेगा मौसम?

25 फरवरी को पूरे राज्य में मौसम मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है. आसमान साफ रहेगा और दिन के समय अच्छी धूप निकलेगी. अधिकतम तापमान लगभग 28 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 14 से 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. दोपहर के समय हल्की गर्मी का एहसास होगा, लेकिन सुबह-शाम हल्की ठंड बनी रहेगी.

यहां देखें जिलेवार तापमान

पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण, पूवी चंपारण, गोपालगंज (उत्तर पश्चिम बिहार)

  • अधिकतम तापमान: 28-30 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: 16-18 डिग्री सेल्सियस

सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर (उत्तर मध्य बिहार)

  • अधिकतम तापमान: 28-30 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: 16-18 डिग्री सेल्सियस

सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार (उत्तर पूर्व बिहार)

  • अधिकतम तापमान: 30-32 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: 16-18 डिग्री सेल्सियस

बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल (दक्षिण पश्चिम बिहार)

  • अधिकतम तापमान: 28-30 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: 14-16 डिग्री सेल्सियस

पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद (दक्षिण मध्य बिहार)

  • अधिकतम तापमान: 28-30 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: 16-18 डिग्री सेल्सियस

भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया (दक्षिण पूर्व बिहार)

  • अधिकतम तापमान: 28-30 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: 14-16 डिग्री सेल्सियस

आने वाले दिनों का हाल!

मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 से 4 दिनों में तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होगी. दिन के समय हल्की गर्मी का अहसास बढ़ेगा, जबकि सुबह-शाम मौसम सुहावना बना रहेगा. फिलहाल किसी बड़े मौसमीय सिस्टम के सक्रिय होने के संकेत नहीं हैं, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बीच-बीच में बादल छाने की संभावना बनी रह सकती है.

यह खबर भी पढ़ें: 28 की शाइस्ता परवीन ने 60 साल के राकेश साह से शादी के तीसरे दिन ही बच्चे को दिया जन्म, अब नई कहानी आई सामने

    follow google news