बिहार में एक बार मौसम का मिजाज बदलते हुए देखा जा रहा है. एक बार फिर से ठंडी हवाओं ने सुबह और देर शाम को ठंड बढ़ा दी है. कई इलाकों में दिन में धूप तो निकला लेकिन ठंड से कोई राहत नहीं मिली है. भारत मौसम विज्ञान विभाग, पटना के मुताबिक राज्य में फिलहाल शीत ऋतु का प्रभाव जारी है और किसी बड़े सिस्टम के सक्रिय न होने से बारिश की कोई खास संभावना नहीं है. हालांकि सुबह के समय कई इलाकों में कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है. आइए विस्तार से जानते हैं मौसम का पूरा हाल.
ADVERTISEMENT
पिछले 24 घंटों का हाल
पिछले 24 घंटे की बात करें तो बिहार के अधिकांश इलाके में लोगों को ठिठुरन वाली ठंड महसूस हुई है. सुबह बेतिया, गोपालगंज समेत कई इलाकों में कोहरा भी छाया रहा, जिससे की विजिबिलिटी काफी लो रही. वहीं कई इलाकों में तो लोगों को अंगीठी और अलाव के सहारे दिन बिताते भी देखा गया. तापमान की बात करें तो सबसे अधिकतम तापमान कैमूर में 27.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान वाल्मीकि नगर में 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे पश्चिमी चंपारण समेत आसपास के इलाकों में ठिठुरन बढ़ी रही.
आज कैसा रहेगा मौसम?
27 जनवरी को उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य, उत्तर-पूर्व, दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व बिहार के सभी हिस्सों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है. राजधानी पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और पूर्णिया जैसे जिलों में दिन के समय हल्की धूप निकल सकती है, जिससे दोपहर में ठंड से कुछ राहत मिलेगी. हालांकि सुबह और देर रात ठंड का असर साफ तौर पर महसूस किया जाएगा. कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छा सकता है.
यहां देखें जिलेवार तापमान
पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण, पूवी चंपारण, गोपालगंज (उत्तर पश्चिम बिहार)
- अधिकतम तापमान: 24-26 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 12-14 डिग्री सेल्सियस
सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर (उत्तर मध्य बिहार)
- अधिकतम तापमान: 24-26 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 12-14 डिग्री सेल्सियस
सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार (उत्तर पूर्व बिहार)
- अधिकतम तापमान: 24-26 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 12-14 डिग्री सेल्सियस
बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल (दक्षिण पश्चिम बिहार)
- अधिकतम तापमान: 24-26 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 12-14 डिग्री सेल्सियस
पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद (दक्षिण मध्य बिहार)
- अधिकतम तापमान: 24-26 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 12-14 डिग्री सेल्सियस
भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया (दक्षिण पूर्व बिहार)
- अधिकतम तापमान: 24-26 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 12-14 डिग्री सेल्सियस
आने वाले दिनों का हाल
25 जनवरी से शुरू होकर 27 जनवरी के आसपास भी बिहार में मौसम में ठंड और शुष्क मौसम का प्रभाव जारी रहेगा, लेकिन 28 जनवरी के आस-पास मौसम में बदलाव की संभावना बढ़ रही है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 27 जनवरी को तापमान में गिरावट होने की उम्मीद है और 28 जनवरी को राज्य के कई हिस्सों में बारिश और वज्रपात के साथ मौसम बदल सकता है.
ADVERTISEMENT

