Bihar Weather Update: 27 मार्च को करवट ले रहा मौसम, आंधी-बारिश के साथ इन जिलों में हो सकता है ओलावृष्टि! जानें पूरा अपडेट

Bihar Weather Update 27 March: बिहार में 27 मार्च को मौसम अचानक करवट लेने वाला है. मौसम विभाग ने कई जिलों में आंधी, बारिश, वज्रपात और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है. जानिए किन जिलों में होगा असर, पिछले 24 घंटे का मौसम कैसा रहा और आने वाले दिनों में तापमान व बारिश को लेकर क्या है ताजा अपडेट.

Bihar weather update March 27
Bihar weather update March 27

न्यूज तक डेस्क

follow google news

बिहार में बीते कई दिनों से मौसम का मिजाज बदला-बदला सा नजर आ रहा है. एक ओर जहां राज्य के अधिकतर इलाकों में दिन के समय धूप की वजह से हल्की गर्मी का अहसास हो रहा था, वहीं सुबह और रात के समय मौसम सुहावना बना हुआ था. लेकिन 27 मार्च को मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है. मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आज राज्य के कई हिस्सों में बारिश, आंधी और वज्रपात देखने को मिल सकती हैं. इसके अलावा तेज हवा और ओलावृष्टि का भी अलर्ट जारी किया गया है. विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में भी मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहने के संकेत है. विस्तार से जानिए पूरी कहानी.

Read more!

पिछले 24 घंटों का हाल?

पिछले 24 घंटों के दौरान पूरे बिहार में मौसम सामान्य बना रहा और कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई. राज्य में अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस से 36.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जिसमें सबसे अधिक तापमान 36.0 डिग्री कैमूर में रिकॉर्ड किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस से 26.6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जिसमें सबसे कम तापमान 14.9 डिग्री सीवान के जीरादेई में दर्ज किया गया. इस दौरान अरवल और नालंदा जिलों में 35 किमी प्रति घंटे तक की तेज हवाएं भी चलीं.

27 मार्च को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार 27 मार्च को राज्य के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. उत्तर-पश्चिम और उत्तर-मध्य बिहार के जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश, आंधी और वज्रपात के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.  इसके अलावा पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी और शिवहर जिलों में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है.

वहीं उत्तर-पूर्व और दक्षिणी बिहार के जिलों में एक या दो स्थानों पर गरज-चमक और हल्की बारिश हो सकती है. दिन के समय अधिकतम तापमान लगभग 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जिससे गर्मी का असर बना रहेगा.

आने वाले दिनों का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा और अधिकतम तापमान 30 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा. 28 मार्च को राज्य के पूर्वी हिस्सों में बारिश, तेज हवा और वज्रपात की संभावना है, जबकि 29 मार्च को उत्तर-मध्य और उत्तर-पूर्व बिहार में इसी तरह की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. 30 और 31 मार्च को मौसम फिर से शुष्क रहने की संभावना जताई गई है.

बारिश और आंधी को लेकर अलर्ट

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 27 मार्च को कई जिलों में तेज हवा (40-50 किमी/घंटा), मेघगर्जन, वज्रपात और ओलावृष्टि हो सकती है, जिससे जान-माल और पशुओं को नुकसान का खतरा है. लोगों को सलाह दी गई है कि खराब मौसम के दौरान खुले में न रहें, पक्के मकानों में शरण लें और पेड़ों व बिजली के खंभों से दूर रहें. किसानों को भी मौसम सामान्य होने तक खेतों में काम टालने की सलाह दी गई है.

बिहार में 31 मार्च के बाद खत्म होगी शराबबंदी? नीतीश कुमार के इस्तीफे की चर्चाओं के बीच वरिष्ठ पत्रकार का बड़ा खुलासा

    follow google news