बिहार में मॉनसून का असर बना हुआ है. पिछले 24 घंटे के अंदर भी राज्य के कई इलाकों में बारिश का दौर देखने को मिला है. इसी बीच मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है, जिसके मुताबिक, 29 अगस्त को उत्तर-पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व बिहार के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवा चल सकती है. वहीं उत्तर-मध्य, उत्तर-पूर्व और दक्षिण-मध्य बिहार में भी कई स्थानों पर मेघगर्जन और वज्रपात के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई गई है. इसके अलावा बांका, बेगूसराय, गोपालगंज, सीतामढ़ी और पश्चिमी चंपारण में कई जगहों पर भारी बारिश की संभावना है.
ADVERTISEMENT
29 अगस्त को कैसा रहेगा बिहार का मौसम?
29 अगस्त को बिहार के ज्यादातर हिस्सों में मौसम सक्रिय रहने वाला है. उत्तर-पश्चिम बिहार के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण में कई स्थानों पर बारिश की संभावना है. उत्तर-मध्य बिहार के सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर और समस्तीपुर में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है.
उत्तर-पूर्व बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा और सहरसा में भी कुछ स्थानों पर बारिश का अनुमान है. दक्षिण-पश्चिम बिहार के रोहतास, भभुआ, भोजपुर, बक्सर, अरवल और औरंगाबाद में कई जगहों पर बारिश हो सकती है.
दक्षिण-मध्य बिहार के पटना, नालंदा, जहानाबाद, नवादा, गया, लखीसराय, शेखपुरा और बेगूसराय में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है. वहीं दक्षिण-पूर्व बिहार के जमुई, मुंगेर, बांका, खगड़िया और भागलपुर में कई जगहों पर बारिश हो सकती है.
इसके अलावा बांका, बेगूसराय, गोपालगंज, सीतामढ़ी और पश्चिमी चंपारण में कई स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है.
तापमान में 1-2 डिग्री की गिरावट के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2-3 दिनों के दौरान बिहार के अनेक स्थानों पर अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है. हालांकि अगले पांच दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है.
29 अगस्त को उत्तर-पश्चिम बिहार में अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26-28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. उत्तर-मध्य बिहार में अधिकतम 32-34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26-28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. उत्तर-पूर्व बिहार में अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28-30 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.
दक्षिण-पश्चिम बिहार में अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26-28 डिग्री सेल्सियस, जबकि दक्षिण-मध्य बिहार में अधिकतम 32-34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26-28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. दक्षिण-पूर्व बिहार में अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26-28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.
आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के सात दिनों के पूर्वानुमान के अनुसार, 30 अगस्त को उत्तर-मध्य, उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व बिहार में कई जगहों पर बारिश और 31 अगस्त को उत्तर-पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम तथा दक्षिण-मध्य हिस्सों में बारिश की संभावना है. 31 अगस्त को समस्तीपुर, सीवान, वैशाली और पश्चिमी चंपारण में कई जगहों पर भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है.
1 सितंबर को उत्तर-पश्चिम, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व हिस्सों में गरज-चमक और तेज हवा की संभावना है, जबकि जमुई, सीवान और पश्चिमी चंपारण में भारी बारिश हो सकती है. 2 और 3 सितंबर को दक्षिण-पश्चिम बिहार में कई स्थानों पर मेघगर्जन, वज्रपात और 30-40 किमी प्रति घंटे की तेज हवा चलने की चेतावनी दी गई है.
ADVERTISEMENT


