MOTN Survey: अगर आज हुए लोकसभा चुनाव तो बिहार में कैसा होगा सियासी समीकरण? ताजा सर्वे में आंकड़े आए सामने
MOTN Survey August 2026: अगर आज बिहार में लोकसभा चुनाव होते हैं तो 40 सीटों पर सियासी समीकरण कैसा रहेगा? इंडिया टुडे और C-Voter के ताजा Mood of the Nation सर्वे में NDA को 34 सीटें और INDIA गठबंधन को 6 सीटें मिलने का अनुमान है. जानिए 2024 और जनवरी 2026 के मुकाबले बिहार में NDA और INDIA गठबंधन की सीटों और वोट शेयर में कितना बदलाव आया है.
ADVERTISEMENT

MOTN Survey 2026
बिहार में फिलहाल NDA की सरकार है और BJP ने सम्राट चौधरी को अपना मुख्यमंत्री बना रखा है. लेकिन हाल में ही हुए बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है. ऐसे में सवाल उठता है कि 40 लोकसभा सीट वाले बिहार में अगर आज लोकसभा चुनाव हुए तो क्या सम्राट चौधरी नैया पार लगा पाएंगे या फिर INDIA गठबंधन का दबदबा देखने को मिलेगा? इसी बीच इंडिया टुडे और सी-वोटर(C-Voter) ने 'मूड ऑफ द नेशन'(Mood of the Nation) के ताजा सर्वे अगस्त 2026 के नतीजे सामने आए है. आइए जानते हैं क्या है जनता का मूड.
