Bihar Weather Update: 3 जून को बिहार में बढ़ेगी गर्मी, कई जिलों में 40 डिग्री के पार पहुंचेगा पारा...जानिए कब होगी बारिश?

Bihar Weather Alert: बिहार में 3 जून से गर्मी का असर बढ़ने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार कई जिलों में तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. फिलहाल बारिश की संभावना कम है, जबकि 5 जून के बाद कुछ इलाकों में हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं. जानिए पटना समेत सभी जिलों का मौसम अपडेट, हीट वेव अलर्ट और मानसून से जुड़ी ताजा जानकारी.

Bihar Weather Today
Bihar Weather Today

न्यूज तक डेस्क

follow google news

बिहार में मानसून की दस्तक का इंतजार अभी थोड़ा और लंबा हो सकता है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD के अनुसार 3 जून को राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. हालांकि आसमान में हल्के बादल दिख सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना बेहद कम है. दूसरी ओर तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने से लोगों को गर्मी और उमस दोनों का सामना करना पड़ सकता है. खासकर दक्षिण-पश्चिम बिहार के जिलों में पारा 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है. विस्तार से जानिए पूरी कहानी.

Read more!

3 जून का मौसम अपडेट

3 जून को बिहार के लगभग सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य में किसी प्रकार की बड़ी मौसमीय गतिविधि की संभावना नहीं है. बारिश के आसार बहुत कम हैं और अधिकांश क्षेत्रों में धूप का असर बना रहेगा. दिन चढ़ने के साथ गर्मी बढ़ेगी और दोपहर के समय लोगों को तेज धूप का सामना करना पड़ सकता है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले दो से तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है. इससे गर्मी का असर और अधिक महसूस होगा.

किन जिलों में कितना रहेगा तापमान?

दक्षिण-पश्चिम बिहार में सबसे ज्यादा गर्मी

रोहतास, कैमूर (भभुआ), बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद और अरवल जिलों में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. यह राज्य का सबसे गर्म क्षेत्र बना रहेगा.

पटना समेत दक्षिण-मध्य बिहार

पटना, गया, नालंदा, नवादा, जहानाबाद, बेगूसराय, लखीसराय और शेखपुरा में अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.

उत्तर बिहार

मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, मधुबनी और शिवहर में अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.

सीमांचल और कोसी क्षेत्र

किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, सुपौल, मधेपुरा और सहरसा में तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. यहां गर्मी के साथ उमस भी परेशान कर सकती है.

बारिश को लेकर क्या है पूर्वानुमान?

3 जून को राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना नहीं है. मौसम विभाग के सात दिवसीय पूर्वानुमान के अनुसार 4 जून तक बिहार के ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क रहेगा. इसके बाद 5 जून से उत्तर-पूर्वी बिहार और 6 जून से दक्षिण-पूर्वी बिहार के कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश देखने को मिल सकती है.

उत्तर-पूर्व बिहार के किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और कटिहार जिलों में 5 जून के बाद एक-दो स्थानों पर बारिश की संभावना बन रही है. वहीं भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में 6 जून से बारिश के हल्के आसार दिखाई दे रहे हैं.

आने वाले दिनों में बढ़ सकती है परेशानी

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में राज्य के कई हिस्सों में तापमान बढ़ेगा. 4 जून से दक्षिण-पश्चिम बिहार में लू चलने की संभावना जताई गई है. 5 जून के बाद उत्तर-पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य बिहार के कई जिलों में हीट वेव की स्थिति बन सकती है. इसलिए लोगों को पहले से सतर्क रहने की जरूरत है.

'बच्चा मेरे पास रहा तो....' अपने अफेयर से विवादों में घिरी BPSC टीचर के मामले में आया नया ट्विस्ट

    follow google news